12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG counciling : सेकेंड राउंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अब यह गलती की तो लगेगा 10 लाख का जुर्माना

counciling सेकेंड राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अब यह गलती की तो लगेगा १० लाख का जुर्माना, नीट पीजी काउंसिालिंग में दूसरे राउंड के तहत 13 सरकारी और 11 निजी कॉलेजों में सीट आवंटन, प्रदेश में यूजी काउंसिलिंग के दूसरे दौर की अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। अब छोटी सी चूक अभ्यर्थियों पर भारी पड़ सकती है और अभ्यर्थियों को १० लाख रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
gandhi medical college

NEET PG counciling : सेकेंड राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अब यह गलती की तो लगेगा 10 लाख का जुर्माना

संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा 807 एमबीबीएस सीटों का आवंटन किया। इन सीटों के लिए 8 हजार 6 सौ से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब दूसरे चरण में दाखिला लेने के बाद अभ्यर्थियों पर सीट लिविंग बॉंड लागू होगा। अगर अभ्यर्थी सीट अलॉट होने और दाखिला लेने के बाद कोई छात्र सीट छोड़ता है तो उसे बॉंड राशि के १० लाख रुपए भरने पड़ेंगे। हालांकि इस राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प भी होगा। एडमिशन के दौरान अगर छात्र अपग्रेड कर दूसरा कॉलेज लेता है तो उस पर बॉड लागू नहीं होगा।
आपको बता दें कि पहले राउंड में कुल 3718 से अधिक एमबीबीएस सीटें थी। इनमें से 2933 सीटों को स्टेट काउंसलिंग में शामिल कर प्रवेश दिए गए थे। शेष सीटों पर ऑल इंडिया कोटा, जीओआई कोटा और एनआरआई कोटा के तहत प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
सरकारी में 170 और निजी में 637 सीट
एमबीबीएस काउंसलिंग के दूसरे राउंड में छात्रों के लिए प्रदेश के 24 कॉलेजों में कुल 807 बची थीं। इसमें से 13 सरकारी कॉलेज में सीटों की संख्या 170 है और 11 निजी कॉलेजों में सीट की संख्या 637 थी। अब यदि सेकेंड राउंड में भी कुछ सीटें बचती हैं तो उन पर मॉप अप राउंड के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

बीडीएस की 919 सीट खाली
एमबीबीएस के साथ डेंटल कोर्स बीडीएस पर भी काउंसलिंग जारी है, इसके लिए भी दूसरा राउंड चल रहा है। इस राउंड में प्रदेश के एक मात्र सरकारी डेंटल कॉलेज में रिक्त सीटों की संख्या 29 है जबकि 13 निजी डेंटल कॉलेज में बीडीएस की खाली सीटों की संख्या 890 है। इस तरह दूसरे राउंड में कुल 919 खाली सीटें हैं।

दूसरे राउंड में सरकारी कॉलेज में सीटों की संख्या
जीएमसी भोपाल- 15
गजराराजा, ग्वालियर- 7
एमजीएम इंदौर- 53
एनएससीबी, जबलपुर- 8
एसएस रीवा- 13
बुंदेलखंड, सागर- 9
मेडिकल कॉलेज रतलाम- 12
एबीएमसी, विदिशा- 12
मेडिकल कॉलेज दतिया- 8
मेडिकल कॉलेज खंडवा- 10
मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा- 7
मेडिकल कॉलेज शहडोल- 8
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी- 8
डेंटल कॉलेज- 29

दूसरे राउंड में निजी कॉलेज में सीटों की संख्या
पीपुल्स भोपाल- 75
एलएन भोपाल -78
चिरायु भोपाल - 18
अरबिंदो इंदौर- 71
इंडैक्स इंदौर - 59
आर्डीगार्डी उज्जैन- 13
आरकेडीएफ भोपाल - 57
महावीर भोपाल- 35
सुख सागर जबलपुर- 52
एलएन सेवाकुंज इंदौर- 150