2018 में पांच किन्नरों ने लड़ा था चुनाव
शहडोल की जयसिंह नगर विधानसभा सीट से शालू मौसी ने निर्दलीय चुनाव मैदान मैदान में थीं। शालू मौसी को 1,824 वोट मिले थे। होशंगाबाद विधानसभा सीट से हिंदू महासभा से पंछी देशमुख मैदान में उतरी थी। वो किन्नरों के लिए आरक्षण और नौकरी जैसे मुद्दे को लेकर वोट मांग रही थीं। उन्हें 441 वोट मिले थे। दमोह विधानसभा सीट से रिहाना सब्बो बुआ ने निर्दलीय चुनाव लड़ीं थीं। उन्हें 1,283 वोट मिले थे। इंदौर जिले की विधानसभा सीट इंदौर-2 से बाला वैशवारा निर्दलीय उम्मीदवार थीं। उन्हें 1,067 मिले थे।