1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : जनता ने घेरा तो प्रत्याशी बोले-चुनाव बाद हम सब ठीक करवा देंगे

MP ELECTION 2018 : जनता ने घेरा तो प्रत्याशी बोले-चुनाव बाद हम सब ठीक करवा देंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:53 AM IST

Assembly elections

Assembly elections

भोपाल. दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर गुप्ता के लिए स्मार्ट सिटी के नाम पर जारी तोडफ़ोड़ को लेकर जनता की नाराजगी बड़ी चुनौती है। गुप्ता चिर-परिचित मुस्कराहट के साथ लोगों से मिल रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं की बात निकालकर विकास के लिए सहयोग मांग रहे हैं। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान पत्रिका टीम ने क्षेत्र में जाकर नब्ज टटोली।

गुप्ता ने सुबह नौ बजे रविशंकर नगर से प्रचार की शुरुआत की। रहवासी ज्ञानवती ने कच्ची नाली की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसे पक्का बनवा दो नेताजी। गुप्ता बोले-चुनाव बाद काम शुरू करवा देंगे। यहां के बाद गुप्ता जवाहर चौक पहुंचे,

जहां व्यापारियों की शिकायत थी कि स्मार्ट सिटी के नाम पर टीटी नगर के चारों तरफ खुदाई चल रही है, इससे काफी परेशानी हो रही है। गुप्ता ने बताया कि पाइप लाइन बदलने के लिए खुदाई हो रही है, विकास कार्य पूरे होने तक सहयोग करें। दोपहर 2 बजे यहां प्रचार खत्म कर गुप्ता भीम नगर बस्ती के लिए रवाना हो गए।

पत्नी और बेटी ने भी संभाला जिम्मा

इधर, 45 बंगले स्थित निवास पर उमाशंकर गुप्ता की बेटी और पत्नी सक्रिय हैं। वे यहां पहुंचने वालों से मिलकर समस्याएं जानती हैं। गुप्ता जब रात 10 बजे लौटते हैं तो रणनीतिकारों के साथ अगले दिन का शेड्यूल बनाते हैं।

जनता के सवालों पर बोले- आचार संहिता के बाद काम शुरू होंगे

गुप्ता ने पंचशील नगर, अंबेडकर नगर, राहुल नगर और पंपापुर में लोगों से मुलाकात की। लोगों ने पेयजल को लेकर सवाल खड़े किए। नालियों की समस्या को उठाया। गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद गुप्ता नेहरू नगर में अगली बैठक के लिए रवाना हो गए।

पॉश कॉलोनी से बस्ती में गए पीसी शर्मा तो लोग बोले- पानी कब दोगे

बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा शास्त्री नगर, रोशनपुरा झुग्गी बस्ती, पंचशील नगर बस्तियों में पहुंचे। रोशनपुरा में कमला बाई ने पूछा- पीने का पानी कब मिलेगा। पीसी बोले- जैसे ही बदलाव होगा। पंचशील नगर में काशीराम ने नाले की समस्या बताई। नारायण ने डिस्पेंसरी के पास अतिक्रमण की समस्या बताई।

जनता बोली- हाट ने क्षेत्र में बढ़ाईं समस्या

आप के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल ने बुधवार को नेहरू नगर के हाट-बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क किया। रहवासियों ने कहा-हाट-बाजार सडक़ पर लगता है। सडक़ पर ट्रैफिक की समस्या है तो बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

कुछ लोग बोले कि क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है, लेकिन निगम का अमला सफाई नहीं करता। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर आलोक अग्रवाल ने कहा- समस्याएं वाकई गंभीर हैं। बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान जरूर कराएंगे।