नई पॉलिसी को प्रभावी बनाने के लिए पिछले एक साल से इस पर मंथन चल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने, चार्जिंग कंपनियां, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञों के सुझाव के बाद इसे तैयार किया गया है। मप्र सरकार नया ऐप भी तैयार करेगी, इसकी मदद से प्रदेशभर स्लो-फास्ट चार्जिंग स्टेशन, इसके रूट के साथ ईवी वाहनों की कीमत और सुविधाओं में कंपेयर करने जैसी सुविधाएं भी होंगी।