18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
वाहन ऋण से प्रतिबंध हटाया
Play video
Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Videos / वाहन ऋण से प्रतिबंध हटाया

वाहन ऋण से प्रतिबंध हटाया

कमलनाथ सरकार का महत्वपूर्ण फैसला...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Feb 2019, 6:02 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अप्रैल 2017 में स्व-रोजगार योजनाओं में सभी प्रकार के वाहन ऋण प्राप्त करने के लिए लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है।

फैसले से बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के क्रियान्वयन के संबंध में यह नया निर्णय लिया गया है।

निर्णय के अनुसार बस, मिनी बस, कार, टैक्सी कार, तिपहिया वाहन, टैक्टर, ट्रक, गुड्स कैरियर वाहन, मशीन, इक्यूपमेंट वाहन, जेसीबी, पोकलेन,हार्वेस्टर सहित सभी प्रकार के वाहन को स्व-रोजगार योजनाओं में ऋण प्राप्त करने के लिये दिनांक 27 अप्रैल 2017 में लगाए गए प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। उद्योग संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी कलेक्टर और सभी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधकों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।