
New Rules
आइटीआर दाखिल न करने पर जुर्माना
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न (आइटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। आयकर अधिनियम के तहत, जो व्यित तय तिथि तक रिटर्न दाखिल नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर से आइटीआर फाइल करने वालों पर जुर्माना लगेगा।
बैंक लॉकर कांट्रेक्ट पर हस्ताक्षर जरूरी
आरबीआइ के अनुसार संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर की समय-सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक कर दी गई है। कोई ग्राहक ऐसा करने में विफल रहता है, तो उनका लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा। आरबीआइ ने बैंक लॉकर अनुबंध के लिए फेज में रिन्यूवल प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है।
सिम खरीदने के लिए अब सिर्फ ई-केवाईसी
1 जनवरी, 2024 से नया सिम कार्ड खरीदने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग के अनुसार नया सिम कार्ड खरीदते समय दस्तावेज आधारित केवाईसी खत्म हो जाएगा। यानी नया सिम लेते समय कोई फार्म नहीं भरना होगा। दूरसंचार कंपनियां सिर्फ ई-केवाईसी करेंगी।
आधार अपडेट के लिए देना होगा शुल्क
31 दिसंबर तक बिना किसी अतिरित शुल्क के ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट किया जा सकेगा। 1 जनवरी, 2024 से दस्तावेज अपडेट कराने के लिए 50 रुपए देने होंगे। ऐसे में अगर आप आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव चाहते हैं तो 31 दिसंबर तक कर लें।
निष्क्रिय यूपीआइ आइडी बंद होंगे
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेमेंट ऐह्रश्वस (गूगल-पे, पेटीएम, फोन-पे) को एक साल से निष्क्रिय यूपीआइ आइडी व नंबरों को बंद करने का आदेश दिए है। थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर (टीपीएपी) और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (पीएसपी) को 31 दिसंबर तक इसका पालन करना होगा।
Published on:
31 Dec 2023, 9:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.