7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल को लेकर सिरफिरे आशिक ने कोर्ट में कही ऐसी बात कि हर कोई रह गया हैरान…

सिरफिरे आशिक ने कोर्ट में बोली ऐसी बात कि हर कोई रह गया हैरान...

3 min read
Google source verification
model hostage case

मॉडल को लेकर सिरफिरे आशिक ने कोर्ट में कही ऐसी बात कि हर कोई रह गया हैरान...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को 12 घंटे तक हिला देने वाले मॉडल बंधक मामले में शनिवार को सिरफिरे आशिक यानि आरोपी रोहित के कोर्ट में बयान हुए। जहां उसने अपने लिए मौत मांगी। कोर्ट में बयान देते हुए अरोपी रोहित ने कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहता, मैं मरना चाहता हूं।

यहां उसने ये भी कहा कि कल के घटनाक्रम पर मुझे पछतावा है। मॉडल यानि विभा जो चाहती है वहीं होना चाहिए। मैं मरना चाहता हूं मुझे फांसी दे दो। इसके बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

ये है मामला...
दरअसल शु्क्रवार को इस सिरफिरे आशिक ने एक मॉडल को करीब 12 घंटे तक बंधक बना कर रखा था, जिसे काफी मिन्नतों के बाद छुड़ाया जा सका। जिसके बाद घायल मॉडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई थी।

इस हाइवोल्टेज ड्रामे में कई घंटों तक पुलिस मशक्कत करती रही, इसके बाद बड़ी मुश्किल मे युवती को सिरफिरे आशिक के चुंगल से छुड़ाया जा सका।

वहीं शनिवार को दोपहर में आरोपी रोहित को पुलिस तफ्तीश के लिए घटना स्थल लेकर गई थी। इसके बाद ही उसे पुलिस कोर्ट में पेश किया गया। घटना स्थल ले जाने के दौरान आरोपी के सामने एक महिला पहुंची और उसने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वहीं लड़कियों ने भी उसकी जूते चप्पल से पिटाई की। इस बीच आरोपी रोहित ने कहा कि मॉडल से उसका प्यार एकतरफा नहीं था, वह मुझसे शादी करना चाहती है। वह अपने मां-बाप के दबाव में शादी करने से इनकार कर रही है।

वहीं इस दौरान बंधक रही मॉडल भी मामले में पहली बार सामने आई, जहां उसने कहा कि मैं चाहती हूं रोहित को फांसी हो। उसने मुझे बंधक बना रखा था। रोहित कह रहा था कि, अगर शादी नहीं करोगी तो मैं पहले तुम्हें गोली मारूंगा, फिर खुद को मार लूंगा। मैंने जान बचाने के लिए शादी के लिए हामी भरी थी। उसने चाकू की नोक पर स्टाम्प पेपर पर साइन किए थे। अगर मैं उसे हामी नहीं भरती तो शायद आज यहां नहीं बैठी होती।

वह 28 फरवरी को भी वह पिस्टल लेकर मेरे घर में घुसा था। वह बार-बार शादी करने का दबाव डाल रहा था। मैंने इससे दूर होने की कोशिश की, लेकिन वह मुझे परेशान कर रहा था।

मॉडल का कहना था कि जब कल उसने मुझे बंधक बनाया, मेरे साथ मारपीट की। मैं होश में थी, लेकिन मुझे चक्कर आ रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि देखो कितना मीडिया आ गया है, अब मैं फेमस हो जाऊंगा। रोहित से हमेशा जान का खतरा है। अगर वो जेल से छूटा तो मेरी और परिवार की जान ले सकता है। उसे फांसी होनी चाहिए।

आरोपी का मेडिकल : पुलिस ने आरोपी रोहित की मेडिकल जांच कराई है। इसके साथ ही मनोचिकित्सक से काउंसिलिंग भी कराई गई है। फिलहाल रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने रोहित पर मॉडल और एसआई की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पिता कर चुका है बेदखल : मिसरोद में मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान था। मई माह में बहन की शादी में शामिल होने अपने घर अलीगढ़ में अपने गांव गया जहां पैसे की बात पर मारपीट तक की गई।

इससे गुस्साए उसके पिता रेशमपाल ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया है। पिता ने इसकी कानूनी प्रक्रिया करके थाना पुलिस को भी जानकारी दी थी। दो दिन पहले ही रोहित अलीगढ़ से भोपाल गया था।

जो चाहो वो करो : बेटे की हरकतों से पिता रेशमपाल का दिल पूरी तरह से फट चुका था। इसलिए शुक्रवार शाम छह बजे भोपाल से किसी पुलिस अधिकारी का फोन आया था तो उन्होंने कहा कि साहब जो चाहो वो करो, अब उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

दिया था झांसा : रोहित ने मॉडल को भी झांसे में रखा था। वह मॉडल को बताता था कि उसकी अलीगढ़ में फैक्ट्री है। घर आने पर गांव के लोगों को वह मॉडल की फोटो दिखाता था। कहता था कि वह गांव में आना नहीं चाहती है, इसलिए शादी की देरी हो रही है।