दरअसल मप्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और बाहर से आने वाले लोगों के लिए रात में खाने की व्यवस्था को लेकर अच्छे रेस्टोरेंट उपलब्ध नहीं रहते। ऐसे में कई बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में छह माह पूर्व ही रात को रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी हो गई थी। लेकिन रात में पुलिस सुरक्षा को लेकर मामला अटक गया था। इंदौर में नाइट रेस्टोरेंट खुलते हैं इसलिए भोपाल में भी सुगबुगाहट तेज हुई और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के स्टेट पदाधिकारियों ने भोपाल के संबंध में भी उच्च अफसरों से चर्चा की।