4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षेत्र का विकास नहीं, आपराधिक घटनाओं में इजाफा

विधानसभा क्षेत्र- दक्षिण-पश्चिम भोपाल
2 min read
Google source verification
vidhansabha

VIDHAN SABHA 2

भोपाल. भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नौकरीपेशा और व्यावसायी परिवार ज्यादा हैं। 2013 के चुनाव में यहां के जिस बूथ पर भाजपा और कांग्रेस को सर्वाधिक वोट मिले थे, वहां की मौजूदा स्थिति पत्रिका ने जानी। बूथ क्रमांक 106 और 52 के आसपास की आबादी की शिकायत है कि चुनाव के बाद नेताओं ने यहां ध्यान नहीं दिया। उपेक्षा के कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। अपराध भी बढ़े हैं।

कांग्रेस
पेयजल और सीवेज की समस्या बरकरार
बूथ क्रमांक - 106, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- कांग्रेस को वोट - 650
- भाजपा को वोट -145
- कुल पड़े वैध मतों की संख्या- 806


यहां की अधिकांश आबादी अल्पसंख्यक वर्ग की है। लोगों को शिकायत है कि पिछले चुनाव में किए गए वादे पांच साल बाद भी पूरे नहीं हुए। स्थानीय निवासी पप्पू पारवे का कहना है कि यहां सीवेज, जलसंकट, सड़कों आदि की समस्या जस की तस है। यहां अपराध आम बात हो गई।

- गुटबाजी से नुकसान
इस बूथ से कांग्रेस-भाजपा ने सतत संपर्क बनाए रखा, लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजीव सक्सेना की गैर मौजूदगी में यहां कांग्रेसियों का अलग गुट खड़ा हो गया। इस बीच भाजपा विधायक उमाशंकर गुप्ता ने यहां से अपनी टीम खड़ी कर ली है।

विधायक ने आज भी यहां कोई काम नहीं किया। मूलभूत सुविधाएं तक वे नहीं दे पाए।
- संजीव सक्सेना, कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी

चुनाव देख फिर सक्रिय हुए विधायक
भाजपा
बूथ नंबर - 52, हाई स्कूल कोटरा सुल्तानाबाद
भाजपा को वोट - 620
कांग्रेस को वोट - 290
कुल वैध मतों की संख्या-928


इस बूथ में भाजपा उम्मीदवार उमाशंकर गुप्ता को सर्वाधिक वोट मिले थे। क्षेत्र में सर्वाधिक 90 प्रतिशत मतदाता यादव समाज से हैं। क्षेत्रीय रहवासी दिनेश प्रजापति का कहना है कि क्षेत्र में अपराध बढ़े हैं। व्यवसायी रमेश कहते हैं कि यहां स्ट्रीट लाइट, सड़क और नालियों के ज्यादातर काम कांग्रेस ने करवाए हैं।
- ज्यादा वोट भाजपा को, कांग्रेस की सक्रियता
यहां भाजपा को भले ही अधिक वोट मिले हों, लेकिन सक्रियता कांग्रेस उम्मीदवारों की अधिक है। कांग्रेस यहां अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। भाजपा और कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं के पास भी नेताओं को परखने का पूरा समय है।

विकास के मुद्दे पर कांग्रेस बहस नहीं कर सकती। स्मार्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट मेरे क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं।
- उमाशंकर गुप्ता, विधायक, दक्षिण पश्चिम