10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवंबर 2017: इस माह के ये हैं प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार

हर वर्ष व माह चलने वाले इन उत्सवों और धार्मिक अनुष्ठानो को हिन्दू धर्म का प्राण माना जाता है।

2 min read
Google source verification
Festival in November 2017

भोपाल। इस वर्ष यानि 2017 में दीपावली अक्टूबर में मनाई गई। जिसके बाद अब नवंबर (November Festival)में भी हिन्दुओं के कई त्यौहार, व्रत व पर्व आएंगे। कई बार ऐसा होता है कि कुछ त्यौहारों का हमें या तो सुबह ही ध्यान आता है या कभी-कभी शाम तक हमें याद ही नहीं आ पाते जिस कारण उन दिनों कि जाने वाली विशेष पूजा या व्रत आदि हमसे छूटने का डर बना रहता है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए हम यहां आपको बता रहे हैं अगले माह यानि नवंबर 2017 में कौन-कौन से व्रत, पर्व और त्यौहार(November Festival) पड़ रहे हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू धर्म में व्रत तीज त्यौहार और अनुष्ठान(Hindu Vrat Tyohar 2017) का विशेष महत्व है।

हर वर्ष व माह चलने वाले इन उत्सवों और धार्मिक अनुष्ठानो को हिन्दू धर्म का प्राण माना जाता है। साथ ही हिन्दू समाज के लोग इन व्रत और त्योहारों को बेहद श्रृद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं इसलिए ज़रूरी है कि ये व्रत और त्यौहार का सही समय दिन तारिख आपको पता हो।

इसके अलावा हर त्यौहार,व्रत के अपने नियम होते हैं। त्यौहार अलग—अलग देवताओं के होते हैं। ऐसे में इन बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है कि किस पर क्या चढ़ाना उचित माना गया है। अत: इन सभी कारणों के चलते भी पर्व की तिथि व समय याद होना अत्यंंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

यहां हम आपको बता रहे हैं वर्ष 2017 के नवंबर माह में कौन - कौन से हिन्दू धर्म के व्रत और त्यौहार(Festival in November 2017) किस दिन पड़ेंगे।

ये पड़ेंगे त्यौहार (Vrat Tyohar Puja List) :

तिथि (Dates) — दिन (Days) — त्यौहार (Festivals)
1 नवंबर — बुधवार — हरिप्रबोधोत्सव, तुलसी विवाह (Hariprabodhotsav, Tulsi Marriage)
2 नवंबर — बृहस्पतिवार — वैकुण्ठ चतुर्दशी (Vaikunth Chaturdashi)
3 नवंबर — शुक्रवार — त्रिपुरोत्सव,देव दीपावली (Tripuros, Dev Deepawali)
4 नवंबर — शनिवार — कार्तिक पूर्णिमा, श्रीगुरुनानक जयन्ती, भीष्म पंचक समाप्त, कार्तिक स्नान समाप्त (Karthik Purnima, Sri Gurunanak Jayanti, Bhishma Panchak samapt, Karthik Bath samapt)

7-Nov-17 — मंगलवार — अंगारकी चतुर्थी (Angarki Chaturthi)
10 नवंबर — शुक्रवार — श्रीकालभैरवाष्टमी (Srikalabhairvashtami)
14-Nov-17 — मंगलवार — उत्पन्ना एकादशी (utpanna ekadashi)
23-Nov-17 — गुरुवार — विवाह पंचमी (vivah Panchami)
24 नवंबर — शुक्रवार — स्कंद षष्ठी (गुह षष्ठी) (Skanda Shishthi)
25 नवंबर — शनिवार — मित्र सप्तमी, विष्णु सप्तमी (Mitra Saptami, Vishnu Saptami)
30 नवंबर — बृहस्पतिवार — श्रीगीता जयन्ती, मोक्षदा एकादशी व्रत (Sri Geeta Jayanti, Mokshadha Ekadashi vrat)