31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: हाईटेक हो गया है ये रेलवे स्टेशन, अब यात्रियों को मिलेंगी कई सारी लग्जरी सुविधाएं

बैटरी वाली कार का किराया सिर्फ 10 से 20 रुपए.....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 16 Sep 2021, 1:46 PM IST

photo6204270964666117226.jpg

battery car

भोपाल। मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway Station) में अब वर्ड क्लास और हाईटेक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को एक-दो दिनों में ही बैटरी चलित कार की सुविधा मिलने लगेगी। यात्री बैटरी चलित कार प्लेटफार्म 1 व 5 की तरफ टिकट बुकिंग काउंटर के पास से ले सकेंगे। बता दें कि इसका किराया 10 से 20 रुपए के बीच रहने की संभावना है। हालांकि फाइनल रेट ट्रायल के बाद तय होने की बात अधिकारी कह रहे हैं।

साथ ही साथ एस्केलेटर, लिफ्ट और ट्रेवलेटर को औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम के पहले यात्रियों की सुविधा के लिए खोलने पर इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईआरएसडीसी) और रेल मंडल प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। हाल ही में आईआरएसडीसी के सीईओ एसके लोहिया के साथ किए गए निरीक्षण के दौरान इन्हें शुरू करने पर सहमति बनी है। जल्द ही इन्हें यात्री हित में शुरू कर दिया जाएगा।

बुजुर्गों को मिलेगी राहत

हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा के मिलने से बीमार, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी इन यात्रियों को व्हीलचेयर की मदद लेनी पड़ती है। यह काफी मुश्किल है क्‍योंकि स्टेशन के अंदर फिलहाल अंडरग्राउंड सब-वे से पहुंचना पड़ता है, जो काफी घुमावदार है। इसकी वजह से बीमार, दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को असुविधाएं होती हैं। इसके साथ ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कुर्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को सहूलियत हो। अभी इनकी संख्या कम है।