2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोगी नम्बर ढूंढने के लिए अब यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

स्टेशन पर लगे कोच डिस्पले, लंबे समय की मांग के बाद यात्रियों को मिलने जा रही सौगात

2 min read
Google source verification
dovelepment

बोगी नम्बर ढूंढने के लिए अब यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्पले की मांग की जा रही थी, जिसका काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसकी सौगात यात्रियों को मिल जाएगी। स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर 24 कोच डिस्पले बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे पता लगेगा कि कौन सा डिब्बा कहां खड़ा होगा। यात्री भी अपने रिजर्वेरेशन अनुसार उस डिस्पले बोर्ड के पास खड़े होंगे और आसानी से अपनी सीट पर बैठ सकेंगे।

दरअसल, संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन को रतलाम रेल मंडल से हटाकर भोपाल में शामिल किया गया था, तब से स्टेशन पर विकास किए जा रहे हैं। पानी की सुविधा हो या सफाई व्यवस्था, सभी पहलुओं पर ध्यान रखा जा रहा है। स्टेशन पर कोच डिस्पले करीब 65 लाख रुपए की लागत से लगाया गया है, जिसका शुभारंभ होना है। दिनभर में सैकड़ों गाडिय़ों का अप-डाउन होता है। ऐसे में हजारों की संख्या में यहां से लोग ट्रेन पकड़ते हैं। कोच डिस्पले बोर्ड नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

गाडिय़ों का स्टॉपेज होगा
संत हिरदाराम नगर व्यापारिक क्षेत्र के नाम से प्रसिद्व है। यहां हजारों की संख्या में ग्राहक आते हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंबे समय से गाडिय़ों के स्टॉपेज की मांग की जा रही है। खासकर सूरत के लिए स्टॉपेज नहीं होना व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संत हिरदाराम नगर से लंबे रूट की गाडिय़ों का स्टॉपेज किया जाएगा।

कोच डिस्पले बोर्ड नहीं होने से काफी परेशानी होती थी। इसके लगने से बोगी नम्बर के लिए भगदड़ नहीं मचेगी। यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
-रोहित सिंह चौहान, यात्री

स्टेशन पर काफी विकास कार्य हो रहे हैं। कोच डिस्पले बोर्ड नहीं होने से परेशानी होती थी अब इसकी सौगात मिल रही है, जो बहुत ही खुशी की बात है। इससे यात्रियों को कोच डिस्पले नम्बर ढूंढने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
-श्याम कनौजिया, यात्री