22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की मौत

road accident in bhopal - तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की मौत
1 minute read
Google source verification
accident

तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही महिला की मौत

भोपाल. राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही डंपर अनियंत्रित हो कर सड़क पर चल रही दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर, मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी डंपर चालक के बारे जानकारी नहीं मिली। हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही।

वाहन चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें..

सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके साथ ही हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करने की जिम्मेदार उठानी चाहिए। वाहन चलाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें..

- हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने। भूलकर भी बिना ISI मार्का के लोकल या सस्ता हेल्मेट न खरीदे।
- ओवरटेक किसी भी वाहन को बिल्कुल न करें जबतक पूर्ण रूप से सुरक्षित रास्ता न मिल जाये।
- आगे चल रहे वाहन के आगे से कौन वाहन आपकी तरफ आ रहा है यह चेक करना भी बेहद जरूरी
- धीमी रफ्तार से चल रहे वाहन को ओवरटेक करे।

- किसी भी वाहन को पीछे छोड़ने या उसके उकसावे में रोड पर रेस बिल्कुल न लगाएं।
- अपनी स्पीड 40 से 50 के बीच मे बनाये रखे ताकि आप वाहन पर पूर्ण नियंत्रण बनाये रखे।
- थोड़ा समय भले लगें किन्तु सुरक्षित ही चले।
- दाहिने साइड सीसे में पीछे से आने वाली गाड़ी पर भी नज़र बनाये रखे ताकि जब वो आपको क्रॉस करे तो आप अलर्ट हो जाये और एक दम बाए हो जाये औऱ विशेष परिस्थितियों में आप बाए वाहन रोक ही दे जब वो निकल जाए आगे तब चले।