31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर बैठे हजारों रुपए कमाने का मौका दे रही सरकार की यह ऑनलाइन प्रतियोगिता

15 हजार रुपए का है पहला इनाम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Nov 2021, 3:03 PM IST

money_from_home.png

भोपाल. जरा सी कोशिश आपको घर बैठे हजारों रुपए दिला सकती है. इसके लिए सरकार की एक छोटी सी प्रतियोगिता में शामिल होना होगा. नगर निगम भोपाल के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसके अंतर्गत पहला इनाम 15 हजार रुपए का रखा गया है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सरल प्रावधान रखे गए हैं।

देश, प्रदेश, शहर और गांव को स्वच्छ रखने के लिए इन दिनों देशभर में अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है. इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत नगर निगम भोपाल स्वच्छ भोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि ये प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन ही होगी.

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत आयोजित की जा रही ये प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में होगी। इसमें हर श्रेणियों में पहले स्थान पानेवाले को पंद्रह हजार रुपए की राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता की अलग—अलग पांच श्रेणियों में शॉर्ट मूवी, स्ट्रीट प्ले, म्यूरल, पोस्टर डिजाइन व जिंगल लेखन शामिल हैं जिनकी अलग—अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Must Read- सरकार का बड़ा कदम- अब तुरंत पता चलेगा, कहां जलाई पराली

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पोस्टर एवं ड्राइंग की मूल प्रति नगर निगम भोपाल के आइएसबीटी स्थित स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार 05 हजार रुपए का रखा गया है।