
चुनावी साल में नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा- RSS कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, विधायक और भाजपा नेताओं के अश्लील CD उनके पास
मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 यानी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हनी ट्रैप के जिन्न की एंट्री होने लगी है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा भाजपा के कई नोताओं के साथ साथ सरकार के खिलाफ किये गए दावे के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आने वाला है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के दावे के अनुसार, भाजपा के कई नेता, मंत्री और विधायक की अश्लील वीडियो सीडी के माध्यम से उनके पास मौजूद हैं। यही नहीं, उन्होंने कई आरएसएस के दिग्गजों के अश्लील सीडी उनके पास होने का दावा किया है। हालांकि, गोविंद सिंह ने ये भी कहा कि, किसी व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाना हमारी संस्कृति नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की ओर से पटलवार करते हुए कहा गया है कि, अगर सीडी हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें।
सीडी के दावे पर भाजपा का पलटवार
वहीं, दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा किए गए दावे पर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है। भाजपा नेता और शिवराज सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि, अगर कोई सीडी है तो उन्हें सार्वजनिक करें। किसी पर भी लांछन लगाने का अधिकार उन्हें नहीं है। मंत्री तोमर ने कहा कि, भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। बीजेपी में संस्कारवान प्रवृति के लोग कल भी थे - आज भी हैं और हमेशा रहेंगे। हमें या हमारे नेताओं को कांग्रेस या किसी अन्य के सर्टिफ़िकेट की कोई ज़रूरत नहीं। लगातार कांग्रेस ऐसे भ्रमित करने वाले बयान देती रहती है, लेकिन हमारी तरफ एक उंगली उठाने वाली कांग्रेस जान ले कि, जो एक उंगली दिखाते है तो तीन उनकी तरफ़ होती है।
हर्ष फायर करने वाले विधायक के बचाव में आए गोविंद सिंह
यही नहीं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कांग्रेस विधायक सुनील सराफ़ द्वारा किए गए हर्ष फायर का समर्थन करते हुए कहा कि, 'उन्होंने हर्ष फ़ायर किया है तो ये कोई आपत्तिजनक बात नहीं होती। सुनील सराफ आपने कोई अपराध नहीं किया। सुरक्षा के लिए निशाना चलाना नहीं सीखेंगे तो फिर अपनी सुरक्षा नहीं कर पाएंगे।' आपको याद दिला दें कि, नए साल के मौके पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने 'मैं हूं डॉन' गाने पर नाचते हुए हवाई फायर किये थे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था। इसपर गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा ने जांच के साथ साथ उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।
अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें वीडियो
Published on:
03 Jan 2023 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
