2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: आम आदमी को मिली बड़ी राहत, सितंबर में कई बार गिरे दाम, जानें क्या है आज का रेट

जानिए क्या है आज पेट्रोल का रेट .....
2 min read
Google source verification
c3.png

petrol diesel price

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। रविवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इसके बावजूद देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं। इससे पहले 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में 15-15 पैसे की कटौती हुई थी। इसके बाद लगातार तीन दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर चल रहे थे। फिर 6 सितंबर को तेल के दाम 15 पैसे घटाए गए।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। आज 12 सितंबर को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये लीटर और डीजल 97.43 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 रुपये के पार जा चुका है. जिसमें चार मेट्रो शहरों के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर शामिल है।

जानिए क्या हैं बाकी राजधानियों के हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम 98.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर हैं। देश के चारो मेट्रो शहरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।