2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Plantation: दस लाख पौधे लगाएंगे बच्चे, हरियाली के लिए सीआईओ की पहल

- चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन का अभियान, देशभर में एक माह तक कार्यक्रम, राजधानी से शुरूआत - पेटिंग और एग्जीबिशन से अवेयरनेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shakeel Khan

•

Updated: 30 Jun 2025, 1:37 AM IST

Plantation bhopal

cio Plantation bhopal

भोपाल। अपने मुल्क और शहर को हरा भरा रखने के लिए अब बच्चे भी भागीदार बनेंगे। चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन मिट्टी में हाथ, दिल वतन के साथ अभियान के तहत देशभर में दस लाख पौधे लगाएगा। एक माह के इस कार्यक्रम में बच्चे अपने स्कूल, मदरसों, मस्जिदों, पड़ोस के पार्कों और अपने घरों के सामने भी पौधे लगाएंगे। जमाअते इस्लामी के राजधानी स्थित मुख्यालय में सीआईओ ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम 25 जून से 26 जुलाई के बीच रहेगा। देश भर में दस लाख पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा।

छात्र हमदान ने कहा पृथ्वी गर्म हो रही है, पेड़ बहुत कम बचे हैं, और वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। वन लुप्त हो रहे हैं और इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हमारी सुरक्षा भी लुप्त हो रही है। मोमिना ने कहा बच्चे स्कूलों, मदरसों, मस्जिदों, पड़ोस के पार्कों और अपने घरों के सामने भी पौधे लगाएंगे। प्रत्येक बच्चे को अपने पौधे का नाम रखने, एक मित्र की तरह उसकी देखभाल करने तथा चित्र, शिल्प, कविता आदि के माध्यम से अपने अनुभव को दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्र हम्ज़ा यासिर ने हम इस कैंपेन को चला रहे हैं जिसमें हम एक मिलियन पेड़ लगाने की कोशिश करेंगे।

सरकारी विभागों के साथ मिलकर सहयोग

सीआईओ सरकारी विभागों के साथ मिलकर स्वस्थ पौधे उपलब्ध कराने, उपयुक्त रोपण स्थानों की पहचान करने, पौधों और जानवरों के बारे में शैक्षिक संसाधन प्रदान करने और हरित क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

पौधा लगाना काफी नहीं उनकी देखरेख भी होगी

यहां बताया गया कि काम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण के लिए भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। पड़ोस, स्कूल से होते हुए यह पहल पूरे समाज तक जाएगी।