
एमपी को 6 अमृत रेलवे स्टेशनों की सौगात देंगे पीएम मोदी। (पत्रिका फाइल फोटो)
PM Amrit Railway Station Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इसमें मप्र के 6 स्टेशन हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम में रहेंगे। श्रीधाम, कटनी साउथ, सिवनी, शाजापुर और ओरछा का भी उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी बीकानेर के गांव पलाना में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10.30 बजे करणी माता के दर्शन कर अमृत भारत योजना में बने देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वे बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी पलाना में से ही वर्चुअली एमपी के 6 स्टेशन जनता को समर्पित करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नर्मदापुरम जिले में 200 करोड़ के कामों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। सुबह 10.30 बजे नर्मदापुरम में रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में 97 करोड़ 7 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 102 करोड़ 94 लाख के कामों का भूमिपूजन करेंगे। सिवनी-मालवा में तिरंगा यात्रा में शामिल भी होंगे। कुसुम महाविद्यालय में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
यह काम: भव्य प्रवेश द्वार, वीआइपी व विकसित प्रतीक्षालय का निर्माण, पर्याप्त टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय एवं रैंप, दोनों ओर प्लेटफॉर्म पर कवर शेड्स। सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण। महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित।
थीम: रेलवे स्टेशन पर वीरता-साहस और भारतीय संस्कृति की झलक दिख रही है।
यह काम: एसी प्रतीक्षालय, डिस्प्ले बोर्ड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, परिसर में डोम निर्माण, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे। स्वच्छता के लिए डस्टबिन, चार बड़े शेड, टिकट काउंटर का नवीनीकरण। साइकिल स्टैंड, मिनी पार्क आदि।
थीम: जिले की सांस्कृतिक विविधता केआधार पर चित्रकारी से सजावट।
यह काम: प्लेटफॉर्मों को सुधारा गया है। नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 224 मीटर का शेड, सौंदर्यीकृत सर्कुलेटिंग एरिया बनाया गया है। नवनिर्मित प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर सुव्यवस्थित हुआ है। प्रतीक्षालय को आधुनिक बनाया गया है।
थीम: एयरपोर्ट की तर्ज पर विकास।
यहां रामराजा सरकार और हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है। बाउंड्रीवॉल पर रामायण के दृश्य दर्शाए गए हैं। साइकिल और अन्य गाड़ियों के लिए अलग से पार्किंग स्थल। टिकट काउंटर के अलावा एटीवीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्री प्रतीक्षालय को आधुनिक बनाया गया है। तीन मीटर चौड़ा एफओबी बनाया गया है। ओरछा के श्रीराम राजा सरकार मंदिर की थीम पर स्टेशन को डिजाइन किया गया है।
यह काम हुआ: फुट ओवर ब्रिज, दिव्यांगजन के लिए स्पर्शनीय टाइल्स, आर्ट एंड कल्चर जोन, प्रवेश द्वार, आकर्षक लाइटिंग, प्रतीक्षालय, मॉर्डन टॉयलेट। थीम: नर्मदा संस्कृति, स्थानीय लोककला पर आधारित।
Updated on:
22 May 2025, 8:10 AM IST
Published on:
22 May 2025, 8:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.