
अमित शाह नरेन्द्र मोदी
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दौरों की शुरूआत आदिवासी सीटों से करने जा रहे हैं। शाह दो मार्च को शहडोल लोकसभा क्षेत्र के उमरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक रैली में शामिल होंगे। मोर्चा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मार्च को धार में भाजपा के लोकसभा पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। भाजपा को आदिवासी वोट बैंक के डूबने की चिंता है। विधानसभा चुनाव मेंं उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। लिहाजा प्रदेश की छह आदिवासी सीटों को साधने दोनों दिग्गज नेताओं के दौरों की शुरूआत यहां से कराई जा रही है। शाह सात मार्च को सागर में बूथ स्तर के पालक संयोजकों की बैठक लेंगे।
विंध्य और मालवा पर रहेगा फोकस
विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने वाली भाजपा को विंध्य और मालवा में अपेक्षानुकृत सही जनसमर्थन मिला है। विंध्य की 30 में से 24 और मालवा की 66 में से 28 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती हैं। लोकसभा की मालवा में सात और विंध्य में चार सीटें हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इन दोनों इलाकोंं की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की मजबूत स्थिति बन सकती है। इसी के चलते मोदी और शाह प्रचार की शुरूआत मालवा और विंध्य से कर रहे हैं।
Published on:
01 Mar 2019 12:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
