22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM ने ट्विटर पर अपना नाम लिखा ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’, कॉमन मैन से अब ‘चौकीदार’ बने शिवराज

PM ने ट्विटर पर अपना नाम लिखा 'चौकीदार नरेंद्र मोदी', भाजपा के कई नेता बने 'चौकीदार'
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 17, 2019

news

पीएम मोदी ने बदला अपने टि्वटर हैंडल का नाम, 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' रखा

भोपाल.लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है। ट्विटर पर पीएम मोदी का नया नाम अब चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम - चौकीदार अमित शाह हो गया है। इसक बाद मध्यप्रदेश के भी नेताओं ने अपने ट्विटर पर अपने नाम बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं ने भी ट्विटर में अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने बदला नाम
ग्वालियर सांसद और मोदी कैबिनेट के मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपना नाम बदल दिया हैय़ ट्विटर में अब उन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ दिया है। अब ट्विटर में उनका नाम चौकीदार नरेन्द्र सिंह तोमर हो गया है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिन कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना नाम बदलकर चौकीदार कर दिया है। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी ट्विटर में अपना नाम बदल दिया है। उन्होंने ट्विटर में अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।

शिवराज ने बदला नाम
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर में अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।

पीएम मोदी ने कल लांच किया था कैंपेन
पीएम मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपने लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वो एक चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है मैं भी चौकीदार। इसके बाद ट्विटर पर #MainBhiChowkidar ट्रेंड करने लगा। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने अपने नाम बदल लिए हैं।

राहुल गांधी चौकीदार चोर का दे चुके हैं नारा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए 'चौकीदार चोर है।' का नाम नारा दिया था।