4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के इन सवालों के जवाब दे पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

क्या लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के इन सवालों के जवाब दे पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 06, 2019

modi


भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेना के शौर्य का वर्णन किया तो विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस पर कई हमले किए। विपक्ष लगातार एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है ऐसे में पीएम मोदी ने दिग्विजय सिंह के बयान को निशाना बनाते हुए कई सवाल दागे। क्या राहुल गांधी पीएम मोदी के जनता से मुझे सवालों को जवाब दे पाएंगे?

सीएम क्यों नहीं बदला
राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- जिन्हें यह नहीं पता कि पौधा किसे कहते हैं, पेड़ किसे कहते हैं। वे कृषि विशेषज्ञ बन मप्र बड़े-बड़े वादे कर गए। याद करिये क्या कहा था- 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो सीएम बदल दूंगा। कर्ज माफ हुआ नहीं, फिर मुख्यमंत्री क्यों नहीं बदला।


सेना के शौर्य में कांग्रेस को शक क्यों
मोदी ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया उन्होंने मंच से नामदार कहते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को और दुनिया को भी भारत की सेना के शौर्य पर गर्व है। लेकिन नामदार के खास लोगों को भारत की सेना के शौर्य पर शक है। वो इस बात से परेशान हैं कि भारत की सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक क्यों की। गांधी ने मंच से दिग्विजय सिंह का भी नाम नहीं लिया पर उनके एक ट्वीट के जरिए उन्होंने हमला किया। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ऐसे लोग भारत को मजबूत कर पाएंगे जिन्हें देश की सेना पर भरोसा नहीं है।


क्या पुलवामा हादसा एक दुर्घटना है?
पीएम मोदी की धार में रैली से पहले कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बताया। मोदी ने इस बायान के आधार पर सवाल करते हुए जनता से पूछा, आप लोग बताइये क्या पुलवामा की घटना एक दुर्घटना है। मोदी ने कहा हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें पुलवामा में हुआ आतंकी हमला एक दुर्घटना लगता है। ये वही महोदय हैं, जिनको ओसामा भी शांतिदूत लगता था और जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमले में भी पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी थी और जांच की दिशा को भटकाने का प्रयास किया था।

कांग्रेस नेताओं के लिए पाकिस्तान में हेडलाइन क्यों?
राहुल गांधी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई, लेकिन सदमा भारत में कुछ लोगों को लगा। विपक्ष के लोगों का चेहरा देखिए, पिछले एक हफ्ते से ऐसे मुंह लटकाए हुए हैं, मानो दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा हो। देश में महामिलावट करने वाले लोग अब अंतरराष्ट्रीय महामिलावट करने में जुटे हैं। मोदी ने कहा- आखिर क्यों पाकिस्तान के अखबारों और टीवी चैनलों में इन नेताओं के बयान हेडलाइन बन रही हैं। मोदी की नफरत में सारे मिलावटी लोग अब भारत के बाहर भी सहारा खोज रहे हैं।

क्या पाकिस्तान शांति का दूत है?
मोदी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस वालों अब पाकिस्तान शांति दूत नजर आ रहा है। उन्होंने कहा- देश कह रहा है आतंकवाद को हटाओ वो कह रहे हैं मोदी को हटाओ। देश कह रहा है गरीबी और भ्रष्टाचार को हटाओ वो कह रहे हैं मोदी हटाओ। देश कह रहा है मज़बूत भारत बनाओ वो कह रहे हैं मजबूर सरकार बनाओ। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी हमला बोला।