इसके अलावा शहर में चलने वाली इंटर सिटी बसों को शुरू करने का दावा भी खोखला नज़र आया, जिसमें लोकार्पण के समय सिर्फ 2 बसों को खड़ा करके वीडियों कान्फ्रेंस की गई, बाकि बसों का अब तक आरटीओ से इनके संचालन का समय ही तय नहीं किया गया। दरअसल, केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर में लोक परिवहन के लिए 110 बसों की सौंगात महिनों पहले दी थी, जिनकी तैयारी इस स्तर तक हो चुकी थी कि, उन्हें किन रूट पर चलाया जाएगा, लेकिन आरटीओ से अब तक इनके संचालन का समय ही निर्धारित नहीं किया गया, जिसके चलते आगे भी कुछ दिनो तक उनका संचालन होना मुश्किल है। लेकिन पीएम द्वारा लोकार्पण से पहले मामले से संबंध रखने वाले आरटीओ के अधिकारियों ने यह दावा किया था कि, तय समय तक 8 बसों की सेवा शुरू कर दी जाएगी। लेकिन जब लोकार्पण का समय आया तो, सिर्फ दो बसों को स्क्रीन पर दिखाकर लोकार्पण किया गया। वहीं, कल्पना नगर में बनाए गए हाउसिंग फार आल के तहत 63 हितग्राहियों को आवास दिए गए, जिसके लोकार्पण के बाद लोगों ने वहां रहना शुरु कर दिया, लेकिन वहां आजीविका का मूलभूत संसाधन माना जाने वाला पानी भी घरों में तो दूर की बात आस पास भी उपलब्ध नहीं था।