भोपाल। MP के कड़कनाथ का जलवा ही कुछ ऐसा है कि देश विदेश में अपने स्वाद और गुणों की तारीफ पाने के बाद अब खुद प्रधानमंत्री इसके बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। जी हां, बुधवार को मध्यप्रदेश के किसानों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़कनाथ के बारे में जानकारी ली। आपको बता दें कि कड़कनाथ मुर्गे की एक दुर्लभ प्रजाति है। काले रंग का यह मुर्गा दूसरी प्रजाति के मुर्गों से ज्यादा स्वादिष्ट, पौष्टिक, सेहतमंद और कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाकी मुर्गों में जहां 18 से 20 प्रतिशत तक प्रोटीन होता है, वहीं कड़कनाथ में 25 फीसदी प्रोटीन पाया जाता है।