31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अदालत में ‘पेशी’ पर पहुंचा जहरीला सांप, कुर्सी छोड़ टेबलों पर चढ़ गए वकील

-जिला अदालत में निकल आया जहरीला सांप-टेवल कुर्सियों के बीच दोड़ रहा था 5 फीट का सांप-जान बचाने टेबल-कुर्सियों पर चढ़े वकील-परिसर में हड़कंप का वीडियो हो रहा वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Aug 2022, 7:18 PM IST

News

अदालत में 'पेशी' पर पहुंचा जहरीला सांप, कुर्सी छोड़ टेबलों पर चढ़ गए वकील

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट परिसर में एक जहरीला सांप निकल आया। जिला कोर्ट परिसर में सांप निकलने से कुछ देर के लिए अदालत के ग्राउंड प्लोर पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।


कोर्ट परिसर में सांप निकलने के कारण यहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, अपने आसपास अफरा तफरी मेहसूस कर सांप भी एक टेबल के पीछे जाकर बैठ गया, लेकिन इतनी देर में अकसर लोग तो कोर्ट अंदुरूनी क्षेत्र से दौड़कर पार्किंग वाले स्थान पर पहुंच गए तो वहीं कई वकील कुर्सियां छोड़कर जान बचाने के लिए टेबल पर चढ़े नजर आए।

यह भी पढ़ें- जिन शिक्षकों को खुद कुछ नहीं आता वो कैसे सवारेंगे भविष्य? 4 से 441 को भाग नहीं दे पाईं मैडम, वीडियो वायरल


सांप निकला तो वकीलों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सर्प मित्र को दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सकुशल सांप को पकड़ा। सांप को सर्प मित्र के हाथों में देखने के बाद ही वहीं मौजूद लोगों के साथ साथ वकीलों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि, जबतक सांप कोर्ट परिसर में मौजूद था, देहशत में वकील कुछ काम नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद जब सर्प मित्र सांप को पकड़कर कोर्ट से बाहर ले गया, तब कहीं जाकर वकीलों ने अपना काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें- Weather Alert : फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


घटना के समय खचा खच भरा था कोर्ट परिसर

बता दें कि, भोपाल जिला कोर्ट में निकलने वाला जहरीला सांप 5 फीट लंबा था। सांप निकलने की बात सुनते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी सपेरे को दी। सूचना के पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़कर वहां से ले गया। इसके बाद वकीलों की जान में जान आई। घटना के समय बड़ी संख्या में वकील कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे।