1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बना है, जिसके चलते 31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Aug 2022, 11:45 AM IST

News

Weather Alert : फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में हालही में हुई भारी बारिश का त्राहिमाम अभी थमा भी नहीं है कि, मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरु होने के आसार जाहिर किये हैं. बताया जा रहा है कि, अगस्त के अंत तक एक बार फिर बारिश होने की संभावना बनने लगी है। इसकी वजह ये है कि, शुक्रवार से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बना है, जिसके प्रभाव के चलते आगामी 31 अगस्त तक प्रदेश के अलग अलग इलाकों में हल्की और भारी बारिश देखने को मिलेगी।

वहीं, मध्य प्रदेश मौसम विभाग की ओर से सभी संभागों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं, प्रदेश के 17 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- बेबस पिता का दर्द : डेढ़ साल के बेटे को कंधे पर बैठाकर रिक्शा चलाता है पिता, किसी और के साथ भाग गई बेवफा पत्नी


इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने चमकने की संभावना जताई गई है। वही 7 जिले, जिनमें रीवा संभाग के साथ पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबलपुर, सागर, चंबल, ग्वालियर, शहडोल और रीवा संभाग के अनेक स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन नर्मदापुरम और भोपाल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। रीवा, चंबल और ग्वालियर संभाग के साथ पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ, दमोह और सागर में बिजली गिरने औऱ चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 27 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-नर्मदापुरम में तेज बारिश और इंदौर-उज्जैन संभाग देखने को मिलेगी। शनिवार से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा इसके असर से इंदौर में हल्की बारिश हो सकती है।


यहां से बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में मानसूनी ट्रफ राजस्थान में बने गहरे कम दबाव के इलाके से नारानौल, इटावा, वाराणसी, गया, बांकुरा, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी हिस्से मं बना चक्रवात आगे बढ़कर झारखंड एवं उसके आसपास मौजूद है। झारखंड में बने चक्रवात से मिल रही नमी के कारण रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं बौछार पड़ने की भी संभावना है।

जिंदगी के 'पाठ' के लिए जोखिम में जान, देखें वीडियो