1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेबस पिता का दर्द : डेढ़ साल के बेटे को कंधे पर बैठाकर रिक्शा चलाता है पिता, किसी और के साथ भाग गई बेवफा पत्नी

चाहे धूप हो, बारिश हो या ठंड राजेश हमेशा अपने बच्चों को अपने कलेजे से लगाकर रखता है। राजेश की एक पांच साल की बेटी भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Aug 2022, 5:30 PM IST

News

बेबस पिता का दर्द : डेढ़ साल के बेटे को कंधे पर बैठाकर रिक्शा चलाता है पिता, किसी और के साथ भाग गई बेवफा पत्नी

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बेबस पिता को अपने एक साल के बेटे को सीने से लगाकर रिक्शा चलाते हुए जो कोई भी देखता है, वो उसपर जरूर तरस खाता है।राजेश से जब इस तरह रिस्क लेकर बच्चे के साथ रिक्शा चलाने का सबब पूछा गया तो उसने बताया कि, उसके बच्चे का उसके सिवा कोई और सहारा नहीं है। राजेश की पत्नी कुछ महीने पहले किसी और शख्स के साथ भाग गई। तभी से राजेश अपने मासूम बेटे को 24 घंटे अपने सीने से लगाकर रखता है। चाहे धूप हो, बारिश हो या ठंड राजेश हमेशा अपने बच्चों को अपने कलेजे से लगाकर रखता है। बताया जा रहा है कि, राजेश की एक पांच साल की बेटी भी है। राजेश अपने दोनों बच्चों के साथ पुटपाथ पर सोता है।


आपको बता दें कि, जबलपुर की सड़कों पर रिक्शा चलाने वाला राजेश बिहार के कटिहार का रहने वाला है। वो कुछ साल पहले भटकते हुए जबलपुर आ गया था। तभी से वो यहां काम करते हुए शहर में ही रहने लगा। राजेश अपने घर कटिहार तो जाना चाहता है, लेकिन वहां रोजी-रोटी का कोई ठिकाना न होने की वजह से जबलपुर में ही रहकर काम करते हुए अपना और अपने दो बच्चों का भरण पोषण कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 20 हजार रिश्वत लेते धराया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू, इस योजना का लाभ दिलाने के बदले मांगे थे 1 लाख


लड़की से मुलाकात फिर प्यार और इस तरह छोड़ गई पत्नी

राजेश के अनुसार, शहर में काम करते करते उसकी पहचान यहां की एक लड़की से हुई। पहचान दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बाद राजेश के दो बच्चे हैं। इनमें एक पांच साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। उस दौरान राजेश अपनी पत्नी के साथ एक किराए के मकान में रहता था, लेकिन, बाद में पत्नी किसी और से प्यार करने लगी और एक दिन अचानक वो घर से भाग गई। इसके बाद राजेश ने गम में काम करना छोड़ दिया। इस वजह से वो मकान का किराया नहीं दे पाया तो मकान मालिक ने भी उसे निकाल दिया। तभी से वो खुले आसमान के नीचे रह रहा है। बारिश के दिनों में वो अपने बच्चो के साथ किसी बिल्डिंग या मॉल नीचे ही रहने लगता है।


सरकार से मदद की दरकरार

राजेश ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि या तो प्रशासन उसे कोई काम दिलाए या फिर उसे अपने घर पहुंचाने में सहायता करे। उसका कहना है कि, हमेशा अपने बेटे को साथ लेकर रिक्शा चलाने में रिस्क बना रहता है, फिर जिस बेटी को शहर के किसी एक स्थान पर छोड़कर आया है, उसकी भी चिंता काम के दौरान रहती है। ऐसे में सरकार से उसे किसी उचित सहायता की उम्मीद है।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video