दरअसल, करोंद मंडी में पांच दिसंबर को गेहूं घोटाला उजागर हुआ था। इसके साथ ही सैकड़ों क्विंटल गेहूं एवं चावल की जब्ती भी की गई थी। इसके साथ ही कुछ समितियों के टैग भी बरामद किए थे। इस घोटाले में ट्रांसपोर्टरों की महती भूमिका रही थी। जांच रिपोर्ट में खालिद और नवेद की महती भूमिका भी सामने आई है। इसके बाद भी पुलिस इन दोनों पर कार्रवाई नहीं कर रही, जो आरोपी पकड़ में आ रहे हैं, उन्हें न्यायालय से जमानत मिली जा रही है।