
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमजोर होते मुखबिर तंत्र को हाईटेक और मजबूत करने के लिए इंटेलीजेंस ने प्रदेश पुलिस में ऑनलाइन मुखबिर तलाशना शुरू कर दिए हैं। इंटेलिजेंस ऑनलाइन मुखबिरों के जरिए खुफिया और गोपनीय सूचनाओं को जुटाने का काम कर रही है। करीब चार माह से गोपनीय स्तर पर पीएचक्यू में ऑनलाइन मुखबिरों की जानकारी जुटाई जा रही है। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह कि अब तक करीब पांच हजार ऑनलाइन मुखबिर पुलिस से जुड़ चुके हैं। बताते हैं कि इन पांच हजार मुखबिरों में से चुनिंदा मुखबिरों को अच्छा काम करने पर बड़ा इनाम भी दिया जाएगा।
प्रदेश में पहली बार आॅनलाइन मुखबिर की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस मुख्यालय की स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो 'एमपी ई कॉप मोबाइल' एप के साथ सिटीजन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मुखबिर तैयार कर रहा है।
बीते चार महीने के अंदर पांच हजार से ज्यादा ऑनलाइन मुखबिर बनाए जा चुके हैं। इन सभी मुखबिरों का पूरा रिकॉर्ड इंटेलिजेंस ब्रांच के पास है। इनमें से कौन मुखबिर किस काम का है।
पुलिस विभाग को मजबूत और आमजन और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिहाज से प्रदेश भर में ऑनलाइन मुखबिर बनाए जा रहे हैं। प्रदेश भर के यह मुखबिर खुफिया और गोपनीय जानकारी अवगत कराते हैं, तो उनका नाम गोपनीय रखने के साथ इनाम भी दिया जाएगा।
- राजीव टंडन, एडीजी इंटेलिजेंस मप्र
इधर,पत्नी से कहासुनी पर पति ने पीया जहर, मौत :-
sister in law की शादी के कार्यक्रम से लौटे युवक को पत्नी की मामूली सी बात इतनी बुरी लगी कि उसने जहर पीकर जान दे दी। घटना बजरिया इलाके की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि कल्याण नगर निवासी जावेद (35) रेलवे स्टेशन के पार्सल आफिस में काम करता था। उसकी शादी चांदबड़ में शाजिया से हुई थी। पिछले कुछ समय से परिवार वालों से मतभेद होने के चलते वह पत्नी के साथ चांदबड़ में ससुराल के पास किराए से रह रहा था। शुक्रवार रात वह sister in law की दो दिन बाद होने वाली शादी के कार्यक्रम में गया हुआ था। कार्यक्रम से लौटने के बाद शनिवार दोपहर वह ससुराल वालों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, तब मामूली बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। जावेद नाराज होकर घर चला गया,कुछ देर बाद वह लौटा तो उसके हाथ में खटमल मारने की दवा थी। ससुराल वालों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने जहर पी लिया। जावेद को हमीदिया ले जाया जहां रात को उसकी मृत्यु हो गई।
Published on:
23 Oct 2017 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
