मार्केट आने वाले कई लोग पार्किंग में शुल्क देने के बचने के लिए मेन रोड पर ही वाहन लगा देते थे। इसकी शिकायत हुई तो पुलिस ने तिराहे पर कमला नेहरू स्कूल की बाउंड्री से लेकर तात्या टोपे आवासीय पुलिस परिसर के गेट तक फोल्डेबल बेरिकड्स लगा दिए। ये बेरिकेड्स आधी से अधिक सड़क को घेरकर लगा दिए गए हैं। टीटी नगर स्टेडियम से जवाहर चौक जा रहे मेन रोड से टीटी नगर थाने की ओर जा रहा लेफ्ट टर्न भी अधिकांश ब्लॉक ही हो गया है। इससे ट्रैफिक बाधित होने से अकसर जाम की स्थिति बनती है। दूसरी ओर जरा सी असावधानी में वाहन क्षतिग्रस्त भी हो जाते हैं।
वहां के संबंधित अधिकारी को भेजकर इसका पता करता हूं कि ये फोल्डेबल बेरिकेड्स किसने, किस उद्देश्य से लगाए हैं। वैसे तो बेरिकेड्स को जुलूस, प्रदर्शन आदि के समय प्रयोग के बाद हटा दिया जाता है।
अरविंद कुमार दुबे, एएसपी-ट्रैफिक