
भोपाल. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड जैसा मामला भोपाल में करने वाला मुख्य आरोपी राहुल यादव आखिरकार तीन दिन बाद इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गोविंदपुरा स्थित आइटीआइ की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने के मामले में अशोका गार्डन थाना पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही थी। अब पुलिस ने एक महिला आरोपी सहित दोनों पुरुष आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इससे लगातार पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।
पुलिस को आशंका है कि ये तीनों आरोपी आइटीआइ के पूर्व छात्र हैं और यहां पर जूनियर और नए छात्र-छात्राओं को धमकाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्होंने ऐसे कांड करके और छात्रों को भी अपना शिकार बनाया हो। इसके पहले भी अश्लील वीडियो बनाकर छात्रों से पैसे ऐंठे हो। इस कारण पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में मुख्य आरोपी राहुल यादव ने स्वीकार किया है कि उसने छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए खुशबू से कहकर वीडियो बनवाया था। साथ ही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा का वीडियो डिलीट कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे साइबर के हवाले कर दिया है, ताकि उसका डाटा रिकवर किया जा सके।
प्रशासन और नगर निगम ने तोड़ा आरोपी का घर
वहीं, सोमवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही में एक आरोपी राहुल यादव का अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित भीम नगर बस्ती के घर को तोड़ा गया है। गौरतलब है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर 17 सितंबर को छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे
Updated on:
27 Sep 2022, 1:43 AM IST
Published on:
27 Sep 2022, 1:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.