
मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बड़ी जिम्मेदारी, देश के रक्षा समिति की बनीं सदस्य
भोपाल. भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल किया गया है। इस 21 सदस्यों वाली इस समिति का अध्यक्ष देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है। बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट के मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और मध्यप्रदेश के भोपाल से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चुनाव हराकर सांसद बनीं हैं।
कौन हा समिति में
डिफेंस मामलों की इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं। इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम शामिल है। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा, सुप्रिया सुले और शरद पावर जैसे नेताओं का भी नाम शामिल है।
आंतकवाद का आरोप
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव बम धमाके में आरोपी हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2008 में मालेगांव में हुए ब्लास्ट के मामले में अभी भी एक आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई भी चल रही है। NIA इस मामले की जांच भी कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितम्बर, 2008 को एक बम ब्लास्ट हुआ था। उस धमाके में 7 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
कई बार दे चुकी हैं विवादित बयान
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताया था। इस बयान के बाद पीएम मोदी भी नाराज हुए थे। उन्होंने कहा था कि मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कभी दिल से माफ नहीं करूंगा। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मैं शौचालय बनवाने के लिए सांसद नहीं बनीं हूं। जिस काम के लिए सांसद बनी हूं उसे पूरी ईमानदारी से करूंगी।
Published on:
21 Nov 2019 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
