भोपाल. मोदी सरकार के कैबिनेट में पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप सारंगी शनिवार को भोपाल पहुंचे थे। वो यहां, 29वीं इंडियन वेटरनरी कॉन्फ्रेस में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव और पीसी शर्मा भी मौजूद थे। मंच में केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बीच सियासी बयानबाजी भी देखने को मिली।