11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में आया सात लाख रुपए का प्रिंटर और प्रोसेसर

30 साल इंतजार के बाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pushpam Kumar

•

Updated: 3 Mar 2021, 2:18 PM IST

अस्पताल में आया सात लाख रुपए का प्रिंटर और प्रोसेसर

अस्पताल में आया सात लाख रुपए का प्रिंटर और प्रोसेसर

भोपाल . टीबी अस्पताल आने वाले मरीजों को 30 साल इंतजार के बाद एक्स-रे फिल्म भी मिलेगी। मंगलवार को अस्पताल में सात लाख रुपए का प्रिंटर और प्रोसेसर स्थापित किया गया। बता दें कि टीबी अस्पताल की स्थापना 30 साल पहले की गई थी।
अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था तो थी, लेकिन प्रिंटर न होने से मरीजों को फिल्म नहीं मिल पाती थी। मालूम हो कि टीबी अस्पताल में हर रोज 50 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं और सभी को एक्स-रे की जरूरत होती है। मरीजों के एक्स-रे करने के बाद डॉक्टर तो उसे कम्प्यूटर में देख लेते थे, पर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
दरअसल, जब मरीज दूसरे अस्पताल जाते थे तो उनके पास एक्स-रे फिल्म नहीं होती थी। टीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके जैन ने बताया कि टीबी एंड चेस्ट इंस्टीट्यूट बनने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो जाएगी। लोगों को राहत भी मिलेगी।