14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP assembly election 2023 – प्रियंका गांधी की 22 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा, राहुल-खड़गे भी आएंगे

अगस्त में पूरे एमपी में होंगी राहुल गांधी की सभाएं, वेणुगोपाल ने दिया जीत का मंत्र  
2 min read
Google source verification
kharge_m.png

अगस्त में पूरे एमपी में होंगी राहुल गांधी की सभाएं

भोपाल. एमपी को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रदेशभर में सभाएं होंगी। संभागीय मुख्यालयों पर खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi, Rahul, Kharge सहित अन्य वरिष्ठ नेता जनसभाएं लेंगे। इसकी शुरुआत इसी माह ग्वालियर में प्रियंका गांधी की सभा से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल Congress General Secretary KC Venugopal की प्रदेश नेताओं के साथ बैठक में यह तय किया गया है।

केसी वेणुगोपाल सोमवार को भोपाल आए और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ Kamalnath के आवास पर हुई बैठक में कहा गया कि प्रदेश में माहौल हमारे पक्ष में है। जब सरकार ही 50 प्रतिशत कमीशन पर चल रही है तो फिर मुखिया ईमानदार कैसे हो सकता है। सरकार को एक्सपोज किया जाएगा।

करीब दो घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति सहित विभिन्न मसलों चर्चा हुई। बैठक में प्रियंका का ग्वालियर का दौरा तय किया गया। वे 22 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में जनसभा लेंगी। अगस्त में राहुल गांधी आएंगे। उनकी पूरे एमपी में सभाएं होंगी।

बैठक में प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह आदि नेता भी उपस्थित रहे।

हार चुकी सीटों पर नजरें, 150 का लक्ष्य
इस बार कांग्रेस का लक्ष्य 150 विधानसभा सीटों पर जीत का है। इसी को फोकस करते हुए पार्टी काम कर रही है। लगातार तीन बार और उससे ज्यादा बार चुनाव हार चुकी सीटों पर नजरें हैं। इन सीटों पर जीत का फॉर्मूला तय किया जा रहा है।

वेणुगोपाल ने कहा, विपक्षी में कोई बिखराव नहीं
महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, विपक्षी में कोई बिखराव नहीं है। एनसीपी के नेताओं के शिंदे सरकार में शामिल होने पर कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है। विपक्ष एकजुट है।

बैठक की जानकारी देते हुए विधायक जीतू पटवारी ने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की घेराबंदी होगी। अलग.अलग गुटों में बंटी कांग्रेस के सवाल पर कहा, हम सभी एकजुट थे, हैं और रहेंगे। जब यही सवाल डॉ. गोविंद सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, एक साल पहले हम सभी एक साल पहले ही तय कर चुके हैं कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।