सिंधिया समर्थक मंत्री की फिसली जुबान, कहा- मोदी, योगी और शिवराज समाज के लिए कलंक,सिंधिया समर्थक मंत्री की फिसली जुबान, कहा- मोदी, योगी और शिवराज समाज के लिए कलंक
भोपाल. मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की जुबान एक प्रेस कॉन्प्रेस के दौरान फिसल गई। मीडिया से बात करते हुए तुलसी सिलावट ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के लिए कलंक हैं। दरअसल, विकास दुबे के एनकांउटर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सिंधिया खेमे के मंत्री हैं सिलावट तुलसी सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेता हैं और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में जल संसाधन मंत्री हैं। तुलसी सिलावट का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विकास दुबे का एनकाउंटर कानपुर के बिकरू में आठ पुलिस वालों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी। लेकिन, शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में काफिले की एक कार पलट गई। विकास ने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। विकास दुबे के एनकाउंटर पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। विकास दुबे के एनकांउटर के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
देखिए क्या कहा मंत्री तुलसी सिलावट ने-
गैंगस्टर विकास दुबे बना 'दुबे जी' इंदौर से बीजेपी सांसद शंकर लालवानी (shankar lalwani) ने गैंगस्टर विकास दुबे को दुबे जी कह दिया। सांसद शंकर लालवानी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे इसी दौरान जब मीडिया ने गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर और कांग्रेस की तरफ से एनकाउंटर पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर शंकर लालवानी से सवाल पूछा तो कांग्रेस पर निशाना साधते साधते सांसद लालवानी गैंगस्टर विकास दुबे को दुबे जी बोल गए। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद लालवानी ने कहा कि कांग्रेस को सहानुभूति हो सकती है। लेकिन पूरे देश में आप जहां भी जिससे भी बात करोगे उनको दुबे जी के बारे में कोई सहानुभूति नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि सांसद लालवानी विकास दुबे का नाम भी नहीं बता पाए और उन्होंने उसे संतोष दुबे तक कहा।