17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के 15 जिलों में अनाज भंडारण की समस्या

भोपाल प्रदेश के पंद्रह जिलों में भंडारण की समस्या सबसे ज्यादा है। इन जिलों के अनाज भंडारण के लिए दो से ढाई सौ किमी दूर परिवहन किया जा रहा है। खाद्य आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ashok Gautam

•

Updated: 27 May 2018, 8:03 AM IST

भंडार

kissan,samardhan mulya par kharidi,

गोदामों की समस्या सरकार के सामने पांच साल बाद एक बार फिर लौट कर आई है। गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, सागर, शाजापुर, आगरमालवा, रायसेन, मंदसौर, छिंदवाड़ा, सतना, होशंगाबाद, हरदा, सीहोर और रायसेन में सबसे ज्यादा भंडारण की समस्या है। इन जिलों के खरीदी केन्द्रों से अनाज दो सौ किलोमीटर परिवहन कर दूसरे जिलों में भंडारण के लिए ले जाया जा रहा है।

इसमें सरकार को करीब सौ करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त खर्च आएगा, जबकि केन्द्र 50 किलोमीटर से कम का परिवहन खर्च प्रदेश सरकार को देता है। खरीदी केन्द्र से दो सौ किमी दूर अनाज का परिवहन होने से गेहूं, चना मसूर और सरसों के परिवहन में दस दिन से ज्यादा समय लग रहा है।

क्यों हुई समस्या
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने पहले समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए तैयारी की थी। इसी के अनुसार परिवहन और भंडारण की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद सरकार ने समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों के भी खरीदी की घोषणा कर दी। इससे खरीदी केन्द्रों पर किसानों की भीड़ जमा हो गई और चना की आवक अनुमान से ज्यादा हो गई। अब आपूर्ति निगम गोदामों में सबसे पहले चना का भंडरण कर रहा है। वहीं डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहू खुले कैप में रखा जा रहा है।

एफसीआई ने नहीं उठाया बीस लाख मिट्रिक टन गेहूं
गोदामों में करीब बीस लाख मिट्रिक टन गेहूं पिछले साल का रखा हुआ है, जिसे एफसीआई को पांच-माह पहले उठा लेना चाहिए था। सरकार ने केन्द्र को गेहूं उठाने के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन एफसीआई ने गेहूं नहीं उठाया। गोदामों में पुराना गेहूं रखे होने के कारण उक्त जिलों में गेहूं भंडारण की दिक्कत हो रही है।

कई जिलों में भंडारण की समस्या आ रही है। भोपाल संभाग के कुछ जिलों में ओपन कैप में भी गेहूं का भंडारण किया गया है।
विकास नरवाल
एमडी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम

किसी जिले में भंडारण की समस्या नहीं है। ओपन कैप स्टोरेज की एक व्यवस्था है। एक जिले से दूसरे जिले में हमेशा अनाज का भंडारण होता रहा है, ये कोई नई बात नहीं है।
राजीव दुबे, एमडी भंडारण निगम