इसके बाद कर्मचारियों ने फोन लगाकर सपेरों को बुलाया, इससे तीन सपेरे लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे और गेट खुलवाकर सांप को ढूंढने का प्रयास किया। सपेरों के मुताबिक एसडीएम रीडर कार्यालय में बल्ब के ऊपर करीब छह फिट लंबा सांप बैठा दिखा, उजाले के लिए बल्ब जलाया तो सांप कागजों में घुस गया। इससे कागजों को हटाया गया और कंप्यूटर हटाए गए, वहीं पास में रखी अलमारी को भी खटखटाया और खोलकर देखा।