19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कांग्रेस की सरकार आई तो रोजगार से ​लेकर किसानों तक के लिए उठाएंगे ये खास कदम, राहुल की बड़ी घोषणा

कांग्रेस की सरकार आई तो रोजगार से ​लेकर किसानों तक के लिए उठाएंगे ये खास कदम, राहुल की बड़ी घोषणा

बोले कांग्रेस में नहीं मिलेगा पैराशूट से टपकने वाले को टिकट...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 Sep 2018, 10:00 PM IST

rahul attacks on CM

कांग्रेस की सरकार आई तो रोजगार से ​लेकर किसानों तक के लिए उठाएंगे ये खास कदम, राहुल की बड़ी घोषणा

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह पर बड़ा हमला बोला। उन पर युवाओं को रोजगार न देने सहित किसानों का कर्जा माफ न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज केवल घोषणा मशीन हैं। इसके अलावा वे किसानों को चोर समझते हैं। गांधी ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो हम चायना से रोजगार में मुकाबला करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीएचएईल के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चायना की सरकार 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है और मोदी की सरकार उसी 24 घंटे में पूरे देश में 450 को रोजगार दे पाती है।


राहुल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, सचिन को रन मेकिंग मशीन कहा जाता है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन कहा जाता है। जैसे ही वे मैदान में उतरते हैं, घोषणा करना शुरू कर देते हैं। वे अब तक 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शिवराज ने 21 हजार घोषणाएं की हैं। मप्र सबसे आगे निकल गया है। बेरोजगारी में नंबर1, भ्रष्टाचार में नंबर 1, बलात्कार में नंबर। कुपोषण में, जहां भी जाते हैं उधर पीएम धोखे वादे करते हैं।

15 लाख युवाओं को देंगे, किसानों को बोनस देंगे, जो वे कहते हैं यहां रिपीट होता है। युवाओं से पूछता हूं रोजगार मिला क्या, जब पूछा क्या करते हो, तो कहते हैं कुछ नहीं करते। बस योजनाओं के बारे में सुनते हैं हमें रोजगार तो नहीं मिलता है। ये है मप्र की सच्चाई।

व्यापम का जिक्र...
मप्र में आता हूं, व्यापमं शब्द आपने सुना होगा, रोजगार शिक्षा का सिस्टम खराब कर दिया। 50 लोगों की हत्या हुई। पूरा प्रदेश जानता है, किसे फायदा हुआ। सब जानते हैं। ई-टेंडरिंग के बारे में किसने चोरी की किसने नहीं की, सब जानते हैं।

यहां आपके सीएम सबके बारे में बोलते हैं, 20 हजार अलग-अलग वायदे किए हैं। आपने अपने फोन में देखिए यहां पे चुनाव में कांग्रेस की सरकार इसे मिटाकर मेड इन भोपाल करेंगे, मेड इन मप्र करेगे। जहां कपड़े की फैक्ट्री हो, चाहे हवाई जहाज की हो मप्र के युवा काम कर चीन को दिखाएंगे कि मप्र के युवा क्या हैं।

चायना से हम रोजगार में मुकाबला कैसे करेंगे। मैं जानता हूं मैं कैलाश गया, चायना का युवा अपने टेलीफोन को देख और लिखा हो मेड इन इंडिया, ये बीजेपी आरएसएस नहीं कर सकती । इनकी बस की नहीं। ये काम कांग्रेस के नेता कमलनाथ, सिंधिया कर सकते हैं।

छोटा सा सवाल 140 डॉलर प्रति बैरल पेट्रोल हमारी सरकार में था, 70 डॉलर प्रति बैरल आज है, हिंदुस्तान में दाम बढ़ते क्यों जा रहे हैं। आप जवाब दो। दुनिया में दाम घटे और मप्र सहित पूरे देश में बढ़ता जा रहा है।

हमारी सरकार आएगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर हिंदुस्तान का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का भीहो सकता है।

मेड इन चायना की बजाय,बनाएंगे मेड इन भोपाल...
राहुल गांधी ने कहा, चायना की सरकार 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है और मोदी की सरकार उसी 24 घंटे में पूरे देश में 450 को रोजगार दे पाती है। जहां भी देखो मेड इन चायना, फोन के पीछे चायना, शर्ट के पीछे चायना। हमारी सरकार बनी तो मेड इन मध्यप्रदेश और मेड इन भोपाल होगा।

यहां के युवा चीन को मात देंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपमें बहुत ताकत है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। हम आए तो ऐसा कार्य करेंगे कि चीन के युवाओं के हाथ में भी होगा मेड इन भोपाल का मोबाइल। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये काम भाजपा नहीं हम ही कर सकते हैं।

राहुल गांधी के साथ सवाल जवाब:
राहुल गांधी मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच गए और बोले, अगर नेता आपके बीच नहीं आएगा तो नेता नहीं रहेगा।
महिला सुरक्षा के सवाल पर एक महिला ने पूछा-जब हमारी सरकार आएगी तो महिला सुरक्षा के लिए क्या करेंंगे।
राहुल ने कहा-उप्र में एक महिला का रेप हुआ था। उप्र के एक मंत्री ने रेप किया था। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द नहीं कहा। हम सबसे पहले महिला आरक्षण बिल पास कराएंगे। मप्र में महिलाओं के अलग पुलिस स्टेशन बनाएंगे। मप्र में चुनाव आ रहा है। महिला अपराध पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करेंगे। कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जगह देंगे।

सवाल : सर्वे के आधार पर टिकट बंटेंगे या हर बार नेता खुद बांट लेंगे।
राहुल : टिकट बंटवारे में कार्यकर्ता तक से पूछेंगे। किसी का टेका नहीं लगेगा। जो जीतने वाला कार्यकर्ता है, उसे ही टिकट मिलेगा।

सवाल : मप्र में आदिवासियों के पट्टे निरस्त किए गए थे। क्या वो फिर मिलेंगे।
राहुल : आदिवासियों का हक उन्हें दिलवाएंगे।

सवाल : क्या कांग्रेस सरकार आएगी तो पंचायती राज को पुराना दर्जा मिलेगा।
राहुल : हम पंचायती राज के कानून को आगे बढ़ाएंगे।

सवाल : मप्र में इतना भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार आएगी तो क्या इन भ्रष्टाचारियों को जेल में भेजेंगे।
राहुल : प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले निश्चित रूप से सजा भुगतेंगे।

सवाल : आपकी मानसरोवर यात्रा पर बीजेपी के पेट में खूब दर्द हुआ।
राहुल : कैलाश पर्वत है और मानसरोवर है, यदि एक बार कोई वहां चला जाता है और वह पूरी तरह बदल जाता है।

सवाल : युवा बेरोजगार हैं, मरने को मजबूर है। आपकी सरकार क्या करेगी।
राहुल : मैं मप्र के युवाओं को कहना चाहता हूं कि आपने १५ साल बीजेपी का राज देखा है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि हम दिल से पूरा दम लगाकर आपको रोजगार दिलाने का काम करेंगे। मेक इन चाइना को मेक इन इंडिया, मेक इन भोपाल में बदल देंगे।

सवाल : विधानसभा के लिए टिकट क्या समय पर बंट जाएंगे।
राहुल : हमारी पूरी तैयारी हो गई है। टिकट समय पर बंटेंगे।

राहुल ने कहा, आपके सामने चुनाव हैं, आप कांग्रेस पार्टी की सेना हो, आपको दिखाना है कांग्रेस पार्टी में क्या शक्ति है।

ये भी बोले राहुल...
मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं, मेरी जिम्मेदारी मप्र के जनता की है। जो दर्द युवाओं के दिल में है, जो कठिनाई किसानों के सामने है, सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी वो है। दूसरे नंबर पर जिम्मेदारी नेताओं की ओर नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर है। जो वायदा किया था, चुनाव के पहले...

एक बीजेपी से आता है एक कहता है मैं पहले कांग्रेस में था, नई भैया, आज जो कांग्रेस में है वो कांग्रेस में है। जो पैराशूट से टपकेगा, वो कांग्रेस पार्टी में खुशी से आ सकता है। मगर टिकट टपकने को नहीं मिलेगा। आप आइए काम करिए, और फिर टिकट की बात होगी। मप्र में सरकार बनेगी तो जनता की सरकार होगी। दूसरे नंबर पर वो कार्यकर्ता की सरकार होगी।
जो मंत्री हो सीएम हो अगर कार्यकर्ता के लिए दरवाजा नहीं खुलेगा तो 15 मिनट मंत्री रहेगा न सीएम रहेगा। मेरा मूड है मैं ऐसे लोगों को टिकट दूं।