3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : राजधानी के एयरपोर्ट पर जबरन वसूली! यात्री को धमकाया

पुराने समय की पर्ची दिए जाने का आरोप,यात्रियों से हो रही अभद्रता!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Brajesh Sharma

•

Updated: 6 Feb 2018, 10:01 AM IST

raja bhoj airport bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है। कभी यहां आने वालों के पास जिंदा कारतूस मिल जाते हैं, तो कभी सोना स्मगलर यहां आसानी से आते पकड़े जाते हैं।
लगातार आने वाली शिकायतों के बावजूद यहां की स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। भले ही कई बार ऐसे मामलों में कड़ाई की कोशिशें की गई हों या व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी किए गए हों, लेकिन यहां स्थिति सुधरने की बजाय लगातार बिगड़ती हुई नजर आ रही है।
ऐसी ही एक घटना मंगलवार को भी राजा भोज एयरपोर्ट में सामने आई, जहां पार्किंग के नाम पर लूट के साथ ही यात्रियों या आने वालों से यहां काम करने वालों पर अभद्रता का आरोप लगा है।

ये है मामला...
राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों से पार्किंग के नाम पर लूट का खेल जारी है। यहां पिक एंड ड्राप का समय है 5 मिनिट। जबकि इंट्री से 5 मिनिट पहले की पर्ची दिए जाने का आरोप है।
वहीं मंगलवार की सुबह हुई एक घटना में भोपाल निवासी राजेश कटियार आपने किसी परिचित को लेने एयरपोर्ट आए थे, इस समय तक प्लेन नहीं आने के चलते वे पार्किंग से कुछ दूरी पर बाहर कोने में खड़े हो गए। और फोन पर बातचीत करने लगे।

ये हैं आरोप...
राजेश कटियार अनुसार उसी दौरान पार्किंग स्टाफ का एक युवक बाहर आया और बाहर खड़ी गाड़ियों को अंदर खड़ी करने के लिए कहने लगा। साथ ही पुराने समय की पर्चियां भी काटने लगा। इसके बाद वे गाड़ी अंदर ले गए,और पार्किंग में जाने के टाइम की पर्ची बनाने को कहा यहां पुन: स्टाफ का वह युवक गाड़ी निकालते समय एग्जिट गेट पर उनसे अभद्रता पर उतर आया। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो स्टाफ के उस युवक ने उनकी स्टेयरिंग पकड़ ली और फिर अत्यधिक अभद्रता पर उतरते हुए उन्हें मारने तक की धमकी देने लगा।
यह भी आरोप है कि स्टाफ का वह युवक जबरन कांच से कार में घुसा और कार की चाबी निकालने के बाद यात्री और उन्हें लेने आए व्यक्ति को मारपीट के लिए धमकाने लगा।