रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। सुबह से ही पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। तीन साल बाद इस बार रक्षा बंधन 2025 पर भद्रा बाधक नहीं बनेगी। पिछले तीन साल से भद्रा के कारण कभी दोपहर में तो, कभी रात तक राखी बांधने के लिए बहनें लंबा इंतजार कर परेशान होती थीं लेकिन, इस बार राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।