31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में हो रही रवीना के हौसले की तारीफ, खुद के बच्चे की परवाह किए बिना, नाले में कूदकर बचाई किसान की जान

उफनते नाले में कूदकर रवीना ने बचाई थी किसान की जान, अब हो रही चारों ओर तारीफ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Sep 2022, 5:05 PM IST

News

देशभर में हो रही रवीना के हौसले की तारीफ, खुद के बच्चे की परवाह किए बिना, नाले में कूदकर बचाई किसान की जान

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले नजीराबाद में रहने वाली 32 वर्षीय रवीना के साहस को आज हर कोई सलाम कर रहा है। दरअसल, रवीना के अपनी जान पर खेलते हुए और अपने 8 महीने के बच्चे की बी परवाह किये बिना पानी की तेज बहाव में डूब रहे किसान को बचाया था।

बता दें कि, गुरुवार शाम को नजीराबाद में बहने वाले नाले में 'बाढ़' आ गई। पानी की तेज धार में अचानक दो किसान बहने लगे। किसानों के पानी में डूबता देख 32 वर्षीय रवीना ने उन्हें बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। इस दौरान रवीना की गोद में उसका 8 महीने का बेटा भी था, जिसे उसने नाले के पास ही जमीन पर रखकर पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, रवीना इस पानी के तेज बहाव के बीच डूबने वाले दोनों किसानों में से सिर्फ एक को बचाकर किनारे ला पाई थी। वहीं, 25 वर्षीय दूसरे किसान की पानी में डूबने मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बचपन से ही गुस्सैल है 4 चौकीदारों का हत्यारा 'सीरियल किलर', किए चौंकाने वाले खुलासे


तो बच जाती दूसरे किसान की भी जान- रवीना

पानी में बहे दूरे किसान का शव शुक्रवार को स्थानीय गोताखोरों ने खोजते हुए नजीराबाद पुलिस के हवाले किा। इससे पहले पुलिस द्वारा महिला के साहस को सराहनीय कहते हुए एसएचओ नजीराबाद ने महिला रवीना को पुरस्कृत किया। हालांकि, रवीना ने इस दौरान गांव के कई लोगों पर आरोप भी लगाए। रवीना का कहना था कि, मौके पर मौजूद लोग हादसे की तस्वीरें लेने में लगे हुए थे। महिला ने कहा कि, अगर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसकी मदद की गई होती तो वो दूसरे किसान को भी बचा लेती।


फसल देखने खेत पर गयै था किसा, आ गई मौत

एसएचओ नजीराबाद बीपी सिंह बैंस ने बताया कि, मृतक 25 वर्षीय राजू अहिरवार नजीराबाद के गांव कढैयाशाह निवासी किसान है। राजू एक अन्य किसान 23 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार के साथ गुरुवार को नजीराबाद के खजुरिया गांव स्थित अपने खेत में सोयाबीन की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। कढैया शाह गांव और खजुरिया गांव के बीच एक नाला बहता है। जब वे अपने खेत को गए थे, तो नाले में कम पानी था। उन्होंने कढैयाशाह गांव के किनारे अपनी बाइक खड़ी की और पैदल ही नाले को पार किया। गुरुवार को दोपहर में नजीराबाद में जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद ये हादसा हुआ।

शिक्षकों का विवाद बना छात्रों की मुसीबत, देखें वीडियो