19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / वो वर्दी अपनों के हाथों पत्थर खा शर्मिंदा है, भारत तू इतना बतला दे क्या तू सचमुच जिंदा है

वो वर्दी अपनों के हाथों पत्थर खा शर्मिंदा है, भारत तू इतना बतला दे क्या तू सचमुच जिंदा है

पीटीआरआई सभागार में खंड काव्य 'सियालकोट की सरहद' का विमोचन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:11 PM IST

police

वो वर्दी अपनों के हाथों पत्थर खा शर्मिंदा है, भारत तू इतना बतला दे क्या तू सचमुच जिंदा है

भोपाल। पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) सभागार में सोमवार शाम वीर रस के कवि चौधरी मदन मोहन 'समर' के खंड काव्य 'सियालकोट की सरहदÓ का विमोचन हुआ। इस दौरान डीजीपी ऋषि शुक्ला, एडीजी व कवि पवन जैन, कर्नल वीपी सिंह, कवि पंकज सुबीर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान करगिल युद्ध के साक्षी रहे कर्नल वीपी सिंह ने कहा कि हम इसलिए युद्ध नहीं लड़ते कि युद्ध से हमें प्यार है, बल्कि युद्ध इसलिए लड़ते हैं, क्योंकि हमें देश से प्यार है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे भी लोग देखे हैं, जो सैनिकों के चरणों को अपने हाथों में लेते हैं, और दूसरे ऐसे भी देखे हैं, जो उन पर पत्थर बरसाते हैं। इसे उन्होंने कुछ पक्तियों में बखूबी बयां किया-
'जिस वर्दी को धारण कर सेना जीती और मरती है

जिस वर्दी को छूकर के गोली तक वंदन करती है
वो वर्दी अपनों के हाथों पत्थर खा शर्मिंदा है

भारत तू इतना बतला दे क्या तू सचमुच जिंदा है?Ó

सत्य लेकिन अनकही-अनसुनी कहानी है

किताब की भूमिका लिखने वाले कवि पंकज सुबीर ने बताया कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखी यह कहानी सत्य लेकिन अनकही-अनसुनी है। युद्ध के मैदान में जब सैनिकों ने बंदूक न रखने की शपथ ले रखी थी, तब स्थानीय वीर बालाओं ने उनकी इस शपथ को पूरा करने के लिए सैनिकों को कहा था कि आप गोली चलाओं, आपके मुंह में निवाला हम रखेंगें। युद्ध के मैदानों में ऐसी कहानियां समाज के सैनिकों के प्रति सहयोग भाव का दर्शाती हैं, लेकिन ऐसे लोगों का जिक्र कहीं नहीं होता जिन्होंने सैनिकों की शपथ को पूरा करने में मदद की है। लेखक ने ऐसी ही सच्चे देशभक्तों की अनसुनी कहानी को काव्यात्मक रूप देते हुए खंड काव्य की रचना की है। ऐसी रचनाओं से देशभक्ति का भाव बढ़ता है।

यह किस्सा नहीं हकीकत है...

मदन मोहन समर, पुलिस अकादमी में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और देश के कई मंचों से वीर रस की कविताएं प्रस्तुत करते हैं। 'सियालकोट की सरहद' से उन्होंने जब कुछ पक्तियां सुनाई तो सुनकर श्रोता खुद को लगातार तालियां बजाने से नहीं रोक सके।
यह किस्सा नहीं हकीकत है, सरहद की छोटी बस्ती का,

भारत की वीर बहूरी का, बेटी की वीर परस्ती का,
सरहद पर शोर धमाकों का सुनकर बस्ती में गीत बजे,

गीतों की थाप कहा करती अपने माथे पर जीत सजे,
ढोलक की थाप जवानों के कदमों की ताल मिला देना,

जागे हैं संग तुम्हारे हम, तुम दुश्मन की चाल हिला देना....