1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुले के संघर्षशील जीवन को किया याद, बताए उनके संदेश

अजाक्स शाखा मप्र मंत्रालय वल्लभ भवन की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर उन्हें याद किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 4 Jan 2018, 10:30 AM IST

Mp Ministry

भोपाल। अजाक्स शाखा मप्र मंत्रालय वल्लभ भवन की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर उन्हें याद किया गया और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
जयंती कार्यक्रम का आयोजन अजाक्स शाखा मंत्रालय स्थित कार्यालय पर हुआ। वही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

शाखा के अध्यक्ष घनश्यामदास भकोरिया ने उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल जाती तो विरोधी उसे पत्थर मारते थे, उन पर गंदगी फेंकते थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वे अपना कार्य करती रहीं। इस मौके पर सीमा डेहरिया, आनंद प्रकाश, हरिमोहन अहिरवार, दीपशिखा धुर्वे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हरि हरात्मक महायज्ञ ६ से, यज्ञशाला तैयार

भोपाल. अशोक विहार स्थित मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ मंदिर में हरि हरात्मक शक्ति महायज्ञ का आयोजन छह जनवरी से किया जाएगा। महायज्ञ में श्रद्धालु विश्वशांति, सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां देंगे। साथ ही रामकथा भी होगी। यज्ञशाला तैयार की गई है। यज्ञशाला के पहले भाग में सीमेंट का शेड बनाया गया। दुर्गाधाम मंदिर समिति के अनिल ठाकुर ने बताया कि २० सालों से महायज्ञ का आयोजन विश्वशांति, जनकल्याण के लिए किया जा रहा है। यज्ञशाला की हजारों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे।

समाज में एकजुटता लाने का संकल्प
भोपाल. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज स्टेशन मंडल अशोका गार्डन सेमरा क्षेत्र की बैठक तोमर शादी हाल सुभाष कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में समाज की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, पुष्पेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, उमाशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

कार्यकारिणी का गठन किया
भोपाल. प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सतीश सिंह राजपूत, सचिव सुहाग सिंह सोंलकी, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत और प्रचार प्रमुख राजेंद्र सिंह राजपूत आदि शामिल हैं।