
भोपालः भारतीय जनता पार्टी के चोटी के नेता, पूर्व वित्त मंत्री और प्रसिद्ध अधिवक्ता अरुण जेटली का निधन हो गया है। 66 वर्षीय अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के चलते उन्हें 9 अगस्त को एम्स ( All India Institute of Medical Sciences ) लाया गया था। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। बीते 18 महीनों से उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई कि, अरुण जटेली को टिश्यू कैंसर ( tissue cancer ) भी था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई। शनिवार की दोपहर करीब 12 अरुण जेटली ने अंतिम सास ली। वीडियो में देखें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…।
-पढ़ें ये खास खबर- टिश्यू कैंसर की वजह से हुई है अरुण जेटली की मौत, जानें क्या है ये बीमारी
-पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश को बजेपी का गढ़ बनाने में अरुण जेटली का था बड़ा योगदान