13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैर पर निकले छात्रों पर वाहन पलटा, एक की मौत, एक घायल

गुनना में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में अलग-अलग इलाकों में चार की मौत

2 min read
Google source verification
news

road accident

भोपाल। गुनगा इलाके में कार से टकराने के बाद पिकअप वाहन मार्निंग वाक पर निकले नवीं के छात्र पर पलट गई। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। गुनगा थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम हिनौती सड़क निवासी 15 वर्षीय रोहित पिता प्रेमनारायण सिलावट नौवीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोहित अपने दोस्त दीपक, शुभम व घनश्याम के साथ मॉर्निंग वाक के लिए निकला था। चारों हर्राखेड़ा रोड पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान लोडिंग पिकअप व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोडिंग पिकअप रोहित व घनश्याम के ऊपर पलट गया। हादसे में रोहित की मौत हो गई। जबकि घनश्याम का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। रोहित के पिता राजमिस्त्री हैं।

छात्रा को कुचला, चक्काजाम
गुनगा इलाके में ही सड़क पार कर रही 13 वर्षीय किशोरी को अज्ञात कार ने कुचल दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक चक्काजाम लगा रहा। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक लालघाटी रतुआ निवासी 13 वर्षीय सुरक्षा रावत पिता लखन रावत आठवीं पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास बने मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई।

दसवीं की छात्रा को लोडिंग वाहन ने रौंदा
बैरसिया पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पिंकी कुशवाहा पिता मोर सिंह, ग्राम कुल्होर की रहने वाली थी। वह ग्राम इमलिया में सरकारी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अन्य स्कूली छात्रों के साथ पैदल ही घर जा रही थी। तभी रास्ते में विदिशा से बैरसिया की तरफ आ रहे अज्ञात लोडिंग वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद लोङ्क्षडग वाहन मौके से फरार हो गया। बच्चों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।

साइकिल सवार की ली जान

पिपलानी पुलिस के मुताबिक समन्वय नगर अवधपुरी निवासी 35 वर्षीय सुरेश नौघरे श्रमिक था। शुक्रवार की सुबह करीब सवा 9 बजे वे सायकिल से काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। इंद्रपुरी स्थित अनंतश्री अस्पताल के पास जेके रोड से आनंद नगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाले कार चालक कुमार अनिवेश उन्हें अपनी ही कार से लेकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। अनिवेश सिद्धार्थ लेकसिटी में रहते हैं और पूना में नौकरी करते हैं।