24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता नगर कॉलोनी में अब तक सडक़ बनी, न नाली, खाली प्लाट में लोग डालते हैं कचरा

भोपाल. स्वच्छता अभियान में सफाई से लेकर विकास कार्यो पर सौतेला व्यवहार के चलते जनता नगर कॉलोनी के रहवासी परेशान है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वादे तो खूब किए। परिणाम आने के बाद भी विकास नहीं हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Chandra Prakash Bharti

•

Updated: 13 Jan 2024, 8:36 PM IST

जनता नगर कॉलोनी में अब तक सडक़ बनी, न नाली, खाली प्लाट में लोग डालते हैं कचरा

जनता नगर कॉलोनी में अब तक सडक़ बनी, न नाली, खाली प्लाट में लोग डालते हैं कचरा

वार्ड नम्बर 78 में आने वाले करोद क्षेत्र की घनी आबादी वाली जनता नगर कॉलोनी में तीन सेक्टरों में बनी हुई है। जिसमें करीब 1500 मकान है। जिसमें 7000 से अधिक लोग रहते हैं। कॉलोनी को क्रास करने निकलने वाली सार्वजनिक सडक़ का विकास तो हुआ था,लेकिन रहवासी क्षेत्र में सडक़ नाली का विकास तो दूर, स्वच्छता अभियान को लेकर सफाई तक करने कोई नहीं आता है। जिसके चलते खाली प्लांट यहां कचरा घर बन चुके हैं। सडक़ पर गड्ढे,कीचड़ का हाल यह है कि कई जगह तो सडक़ पर ही घास उग आई है। रहवासियों का कहना है कि विकास के मामले में जनता नगर कॉलोनी के साथ शुरू से सौतेला व्यवहार हो रहा है।
2018 में बनी मुख्य सडक़ भी जर्जर
यहां 2018 में मुख्य सडक़े बनी थी, मेंटेेनेंस के अभाव में वह भी जर्जर हो चुकी है। रहवासी क्षेत्र में तो सडक़ों का निर्माण ही नहीं हुआ है। जिसके चलते स्कूल के बच्चों के यूनीफार्म
पहनकर स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है। स्वच्छता के नाम भी बारिश के दिनों में कॉलोनी में घुसना भी मुश्किल हो रहा है।

गंदगी से बीमारी व जहरीले कीड़ों का खतरा: यहां जगह-जगह सड़ते कचरा व पानी भरा होने से बीमारी पनप रही है। इतना ही नहीं सडक़ की जगह घास ऊग आई है। जिसमें रात में निकलते सांप-बिच्छू आए दिन निकलते है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यहा एक लडक़ी और एक लडक़ों को सांप काट चुका है।

कॉलोनी में दिक्कतें तो है
जनता नगर कॉलोनी में दिक्कतें तो है। सफाई अमला वार्ड में करीब 50 लोगों का है,लेकिन दस आदमी ही हमें काम करवाने के लिए मिले। रोजना सफाई करवाना इसके कारण मुश्किल हो जाता है। सडक़, नाली के विकास के लिए बड़े बजट की जररुत है। मोहम्मद रियाज, क्षेत्रीय पार्षद