
देश में पहली बार इस सरकारी अस्पताल में सर्जरी करेगा रोबोट
भोपाल. राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी होने जा रही है। आपको ये भी बता दें कि, इसके जरिए प्रदेश का सरकारी हमीदिया अस्पताल इस तरह की सर्जरी करने वाला भारत का सबसे पहला सरकारी अस्पताल बन जाएगा। दो सितंबर को होने जा रही रोबोटिक नी एंड हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सभी रोबोटिक सिस्टम आज शाम तक पटना से हमीदिया अस्पताल लाया जाएगा। इसके बाद इन्हें ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट में गुरुवार 1 सितंबर को इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
सर्जरी के लिए मरीजों की जांच की जा रही है। वहीं, सर्जरी टीम का चयन भी किया जा चुका है। रोबोटिक सिस्टम को इंस्टॉल किया जाना बाकी है, जो आगामी 24 घंटों के भीतर पूरा हो जाएगा। ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एचओडी डॉ. सुनीत टंडन के अनुसार, इस तकनीक के जरिए मरीज को सर्जरी के दौरान चीरा बेहद कम लगाना पड़ता है। साथ ही, रोबोट की मदद से लगभग एक्यूरेट हड्डी काटी जाती है। इससे मरीज जल्द ही ठीक होकर डिस्चार्ज हो जाएगा। इससे ऑपरेशन फेल होने की गुंजाइश भी न के बराबर है। इस सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट भी होगा। ये टेलीकास्ट देश के विभिन प्रदेशों से आए करीब 250 डॉक्टर देखेंगे। वहीं, डॉ. जॉन कॉनरॉय यूनाइटेड किंगडम से ऑपरेशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे।
ये अभी डेमोस्ट्रेशन है आगे आने वाली बड़ी योजनाओं का
यह एक रोबोटनुमा कंप्यूटराइज्ड डिवाइस है, जो डॉक्टर के सहायक के रूप में कार्य करती है। रोबोट में सीटी स्कैन समेत अन्य जांच को फीड कर देते हैं। इसमें लगे कैमर-सेंसर रोबोट घुटने के सभी हलचल और स्थिति को रिकॉर्ड कर उसकी थ्री-डी तस्वीर बनाते हैं। तस्वीर से रोबोट सटीक प्लान तैयार करता है। इससे पता चलता है कि, हड्डी कितनी खराब है और इसे किस जगह से कितनी काटनी या रिप्लेस करनी है। अभी तक ये सभी क्रियाएं डॉक्टरी अनुभव पर निर्भर थीं।
तीन दिन का साइंटिफिक प्रोग्राम 2 सितंबर से
इधर, जीएमसी में दो से चार सितंबर तक सेंट्रल जोन ऑफ इंडिया ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन 21वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें करीब 250 डॉक्टर्स शामिल होंगे।
बड़ी योजनाओं का डेमोस्ट्रेशन है ये तकनीक- चिकित्सा शिक्षा मंत्री
इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि, हम लगातार ये प्रयास कर रहे हैं कि, हमीदिया अस्पताल में नई तकनीक से पढ़ाई का मौका मिले। इससे वो बेहतर इलाज कर सकेंगे। इसी के मद्देनजर रोबोटिक नी एंड हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा शुरू की जा रही है। जल्द ही इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक्स में भी शुरू करने की योजना है। हमीदिया में दो सितंबर को होने जा रही इस सर्जरी को आगे की बड़ी योजनाओं का डेमोस्ट्रेशन भी मान सकते हैं।
कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
Published on:
31 Aug 2022, 1:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.