21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / RSS की बैठक: भोपाल में भागवत ने लिया प्रचारकों से कामकाज का ब्यौरा

RSS की बैठक: भोपाल में भागवत ने लिया प्रचारकों से कामकाज का ब्यौरा

शारदा विहार परिसर में हुई बैठक, सर कार्यवाहक भैय्याजी जोशी, सह कार्यवाहक सुरेश सोनी, सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल भी मौजूद रहे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Oct 2017, 4:45 PM IST

rss pramukh bhagwat

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज देश भर के क्षेत्र प्रचारकों की औपचारिक बैठक ली। यहां बैठक में भागवत ने पिछले छह माह में संगठन के विस्तार के लिए किए कामकाज का भी ब्यौरा लिया। भोपाल में केरवा डेम के पास शारदा विहार परिसर में हुई इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की खबर है।

बैठक में मिशन 2019 के चुनावों और राज्यों में होने वाले चुनावों पर मंथन किया गया। बैठक में संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत समेत उपप्रमुख भैयाजी जोशी, चारों सहसरकार्यवाह और 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रमुख मौजूद हैं। केरवा डेम स्थित शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 12 से 14 अक्टूबर तक होनी है।

इस बैठक के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सुबह 9 बजे शारदा बिहार के गुरू गोविंद सिंह सभा कक्ष में शुरू हुई। सूत्रों की माने तो बैठक में भैयाजी जोशी ने बैठक का एजेंडा पेश किया।

इसमें संघ के कार्यक्रमों के अलावा केरल में संघ कार्यकर्ताओं के काम और उन पर हो रहे हमले के बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। गौरतलब है केरल में बीते सालों में संघ-भाजपा के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भाजपा की जनरक्षा यात्रा चल रही है।
ये मुद्दे भी शामिल: इसके अलावा बैठक में शिक्षा में मातृभाषा को प्रमुखता, जैविक खेती को प्रोत्साहन, अंत्योदय जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

भोपाल आए रामलाल, भागवत से मिलेंगे:
संघ की कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू होने से पहले भाजपा के राष्ट्र्रीय संगठन महामंत्री रामलाल आज सुबह भोपाल आए। विमानतल से रामलाल सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत से चर्चा की। रामलाल दोपहर बाद भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

ये रहे मौजूद: बैठक में मोहनराव भागवत के अलावा उपप्रमुख भैयाजी जोशी, चार सहकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय हसबोले, व्ही भागय्या, कृष्णगोपाल के अलावा मनमोहन वैद्य, मध्य क्षेत्र प्रचार प्रमुख अरूण जैन, उत्तरपूर्व के रातदत्त चक्रधर, श्याम कुमार, विनय पौराणिक, दुर्गादास, बलवीर सिंह, आलोक कुमार, शिवनारायण और उल्लास कुमार मौजूद हैं।

CM अचानक पहुंचे BJP आॅफिस :
मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह कल रात अचानक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और संगठन नेताओं से करीब एक घंटे तक चर्चा की। चर्चा में संघ की केन्द्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में प्रदेश की योजनाओं और संगठन से जुड़े मसलों पर बात की गई। सूत्रों की माने तो सीएम को कल रात आठ बजे कोयंबटूर जाना था। सीएम हाऊस में से वे स्टेट हैंगर जाने के निकले थे पर स्टेट हैंगर से सीधे उनका काफिला रात आठ बजे करीब भाजपा दफ्तर पहुंच गया।

यहां करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सहसंगठन महामंत्री अतुल राय से व्हीआईपी कक्ष में चर्चा की। संगठन सूत्रों की माने तो संघ की बैठक के लिए प्रदेश संगठन ने पार्टी और सरकार के कामकाज पर दृष्टि पत्र तैयार किया है। इसके बिंदुओं पर सीएम ने संगठन नेताओं से बात की। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

इससे पहले सोमवार को प्रवीण तोगडि़या ने भोपाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ रिफार्म के हालातों के बीच तोगडि़या की संघ प्रमुख से मुलाकात हुई, जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के लिए पहले से समय तय हो गया था।

कार्यकारी मंडल की बैठक 12 अक्टूबर से :
गौरतलब है कि संघ के संगठन के दृष्टि से पूरे देश में 15 क्षेत्र और 42 प्रांत है। इनके अलावा बैठक में आमंत्रित सदस्य भी शामिल होते हैं। वहीं संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 12 अक्टूबर से शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में नेपाल और देश भर के 3 सौ से ज्यादा संघ के बड़े पदाधिकारी भाग लेंगे।

12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाली कार्यकारी मंडल की बैठक जहां पर होगी, उसे संघ ने गुरु गोविन्द सिंह की 350वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु गोविन्द के नाम पर रखा है।