भोपाल. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस बार चुनाव नहीं लड़ी हैं। इंदौर से वह कई बार सांसद रही हैं। ऐसे में सुमित्रा महाजन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेजा जा सकता है। वहीं, चर्चा यह भी है कि सुमित्रा महाजन को किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।