भोपाल. लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं लकिन पांचवे चरण के पहले देश में बुर्का (मस्लिम महिलाओं का पहनावा) को लेकर सियासत गर्म हो गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान का भाजपा नेता औऱ भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने समर्थन किया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से फैसला लिया जाना चाहिए। साध्वी ने कहा कि ये वो भी जानते हैं कि ऐसी किसी घटना से उनका पंथ बदनाम होता है, इसलिए वो स्वयं फैसला लें तो बेहतर होगा।